रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह द्वारा थाना मंझनपुर पर अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना मंझनपुर के विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं एवं प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचनाओं में अब तक की गई कार्रवाई, साक्ष्य संकलन, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लंबित वैधानिक कार्यवाहियों की जानकारी लेते हुए प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
No comments:
Post a Comment