रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी: थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह द्वारा थाना चरवा में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर जाकर भूमि विवादों सहित अन्य शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने तथा प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
No comments:
Post a Comment