रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सोमवार को सिराथू ब्लॉक के के ग्राम देवखरपुर में जनहित में एक नई सड़क का गंगाजल धूप दीप नैवेद्य अर्पित कर नारियल फोड़कर और लड्डू बांटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अजय सोनी जिंदाबाद...जिंदाबाद... के नारे लगाए और अजय सोनी के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर अजय सोनी ने बताया कि ग्राम देवखरपुर ने जगपत यादव के दरवाजे के पास से पंचायत भवन और गिरीश सरोज नेता के घर होकर देवखरपुर बाजार तक इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जायेगा। आगे कहा कि मेरा वार्ड विकास के मामले में जिले भर में सर्वोपरि रहे और प्रत्येक गांव में विकास कार्य हो, यही मेरी कोशिश रहती है। अजय सोनी ने कहा कि मेरा कार्य जनहित में होता है। मैं किसी एक जाति और एक समुदाय के लिए कार्य नही करता। मेरे लिए आम जनता का हित सर्वोपरि है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अजय सोनी के कार्यों की सराहना करते हुए जनहित में उनके सक्रिय प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सुरजीत वर्मा, रोहित सोनी, शिवबली चौधरी, जगपत यादव, धारा सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment