रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में International Day of Sign Language के अवसर पर सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय उ0प्र0 बधिर संस्था के सदस्यों के द्वारा पुलिस कर्मियों को सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रमुख उद्देश्य श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों से संवाद स्थापित करने तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को प्रभावी ढंग से समाधान करने हेतु पुलिस कर्मियों को सांकेतिक भाषा के प्रति जागरूक एवं जानकारी प्रदान करना है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment