रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
Friday, April 24, 2026
डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने फरियादियों की सुनी समास्याएं, संबंधित को दिए निर्देश...
Labels:
प्रयागराज
Thursday, April 23, 2026
महर्षि दयानंद बालिका इण्टर कॉलेज मनौरी प्रयागराज के बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम कक्षा-10 का 99% और 12 का 95% रहा टॉप...
रिपोर्ट- मनोज सोनी
प्रयागराज : महर्षि दयानंद बालिका इण्टर कॉलेज मनौरी प्रयागराज के बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम कक्षा-10 का 99% और 12 का 95%रहा। जिसमे कक्षा 10 में प्रथम रियांशी यादव 90.1%, द्वितीय मांडवी तिवारी 89.7%, तृतीय अर्पिता सेन 89.2% तथा कक्षा-12 विज्ञान वर्ग में प्रथम आयूषी केशरवानी 82%, द्वितीय प्रियंका पटेल 79.4%, तृतीय दीपिका 79.2%, तथा कक्षा-12 कलावर्ग में, प्रथम अनुष्का केशरवानी 76%, द्वितीय सिद्धिमा वर्मा 73%, तृतीय अर्पिता 69.6%, स्थान प्राप्त किया स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार केसरवानी, प्रधानाचार्या मोनिका केसरवानी, उपप्रधानाचार्य इंद्रजीत पांडेय स्कूल के समस्त स्टाफ़ और उपस्थित अभिभावकों ने सभी बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और स्कूल के कक्षा 10 व 12 टापर्स छात्राओं को माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर सम्मानित किया गया।
Labels:
प्रयागराज
रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : ज्ञान-संपदा के संरक्षण और उसे जनसामान्य तक सुलभ बनाने की दिशा में, विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस के अवसर पर आज राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी, प्रयागराज में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत विकसित डिजिटल रिपॉजिटरी एवं कियोस्क का शुभारंभ मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल द्वारा किया गया। सेंट्रल हॉल में स्थापित कियोस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने कहा कि राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी ज्ञान का अमूल्य भंडार है और इसका डिजिटलीकरण समय की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकाधिक दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटल माध्यम से संरक्षित कर पुस्तकालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि देश-विदेश के शोधार्थी भी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल माध्यम न केवल ज्ञान तक पहुंच को सरल बनाता है, बल्कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के संरक्षण प्रमुख प्रोफेसर अचल पांडे ने पांडुलिपियों एवं पुस्तकों की वैज्ञानिक कैटलॉगिंग तथा उपयुक्त मेटाडाटा तैयार करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित डिजिटल अभिलेखन से शोध कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि होगी और सामग्री का उपयोग अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। पुस्तकालय के लाइब्रेरियन गोपाल शुक्ला ने बताया कि इस डिजिटल रिपॉजिटरी के माध्यम से राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी देश की अग्रणी पुस्तकालयों में शामिल हो गई है, जहां आधुनिक तकनीक के माध्यम से दुर्लभ ज्ञान-संसाधनों को संरक्षित और उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर डिजिटलीकरण के माध्यम से विकसित दुर्लभ पांडुलिपियों की कुछ कलाकृतियों का अवलोकन भी किया गया, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं। कार्यक्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रोफेसर राशिद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। डिजिटल रिपॉजिटरी के प्रथम चरण में 100 वर्ष से अधिक पुरानी 1200 से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया गया है। इन ऐतिहासिक दस्तावेजों को अब शोधार्थियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें अध्ययन और शोध में सुविधा मिलेगी। सेंट्रल हॉल में स्थापित कियोस्क के माध्यम से उपयोगकर्ता इन पांडुलिपियों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें डिजिटल रूप में देख सकेंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पुस्तकालय के समग्र विकास के लिए तीन प्रमुख कार्यों का वित्तपोषण किया गया है। प्रथम चरण में भवन का जीर्णोद्धार एवं संरक्षण कार्य पूरा किया गया। द्वितीय चरण में पांडुलिपियों, दस्तावेजों, समाचारपत्रों और पत्रिकाओं का डिजिटल संग्रह विकसित किया जा रहा है। तृतीय चरण में कियोस्क की स्थापना के साथ-साथ सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे, सर्वर एवं वेबसाइट का विकास, लगभग एक लाख पुस्तकों पर क्यूआर कोड की व्यवस्था तथा पुस्तकालय प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है। डिजिटल पब्लिक लाइब्रेरी की यह पहल प्रयागराज के लिए विशेष महत्व रखती है। इससे न केवल विद्यार्थियों और शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री सुलभ होगी, बल्कि नई पीढ़ी में पठन-पाठन की रुचि भी बढ़ेगी। डिजिटल माध्यम युवाओं को तकनीक के साथ जोड़ते हुए ज्ञानार्जन के नए अवसर प्रदान करता है। विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस का संदेश भी यही है कि पुस्तकों के प्रति सम्मान, बौद्धिक संपदा के संरक्षण और ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा दिया जाए। ऐसी पहलें न केवल शैक्षिक विकास को गति देती हैं, बल्कि समाज को ज्ञान-आधारित और जागरूक बनाने में भी सहायक सिद्ध होती हैं।
Labels:
प्रयागराज
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने ग्राम चौपाल लगाकर, सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं...
रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज “गॉव की समस्या, गॉव में समाधान“ के अन्तर्गत विकास खण्ड कौशाम्बी की ग्राम-रसूलपुर बड़गॉव में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जाय। उनके द्वारा नजदीकी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होने ग्राम में गठित स्वयं सहायता समूह एवं लखपति दीदियों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाय, ताकि वे अपने उद्यम को और बढ़ा सकें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। ग्राम चौपाल में ग्रामवासियां ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक बच्चां को पढ़ाने में रूचि नहीं लेते हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि 15 दिन के अन्दर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित कराया जाय तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार न पाए जाने पर प्रधानाध्यापक एवं अध्यापकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। इसके साथ ही उन्होंने जिला विकास अधिकारी को 15 दिन बाद विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता के सम्बन्ध में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम चौपाल में ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम के मार्ग ठीक नहीं हैं, जिससे आवागमन में परेशानी होती है, जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को ग्राम के सभी मार्गों को ठीक कराने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों ने बताया कि सायं के समय विद्युत नहीं रहती है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्धारित समयावधि तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 65 परिवारों एवं 05 निराश्रित महिलाओं को चिन्हित किया गया है, सभी पात्र लोगों को शीघ्र आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। ग्राम चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आकाश सिंह एवं जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Labels:
कौशाम्बी
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना मंझनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया...
रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा थाना मंझनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया गया। इस दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण तथा थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों को अनुशासन, तत्परता एवं जनसुनवाई में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
Labels:
कौशाम्बी
व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन पुलिस अधीक्षक सत्यनाराय प्रजापत ने व्यापारियों के साथ की संवाद...
रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्गा भाभी सभागार में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में थाना/चौकी क्षेत्रों के सर्राफा व्यापारी, उद्योगपति, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों तथा सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई एवं उनके समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।.उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने, पुलिस-व्यापारी समन्वय को सुदृढ़ करने तथा हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग पर बल दिया। साथ ही व्यापारियों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके। बैठक में व्यापारी सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस और व्यापारियों के बीच आपसी संवाद और विश्वास को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
Labels:
कौशाम्बी
Wednesday, April 22, 2026
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संस्कृति आईएएस संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुए सम्मिलित...
रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल में संस्कृति आईएएस कोचिंग संस्थान के द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा-2024 में चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उप उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासनिक सेवा में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने युवाओं को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हमारे युवा देश, प्रदेश और अपने परिवारों के उज्ज्वल भविष्य के मजबूत स्तंभ हैं। आप अपने परिश्रम व प्रतिभा से राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं, यही हमारी मंगलकामना है। उन्होंने तीर्थराज प्रयाग की पावन धरती का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम की भूमि है, जो ज्ञान, साधना और परिश्रम की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज देशभर के प्रतियोगी छात्रों का प्रमुख केंद्र है, जहां विद्यार्थी कठिन परिस्थितियों में रहकर भी सफलता अर्जित करते हैं। उपमुख्यमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का लक्ष्य रखते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, गांव और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित कर रही है, जिससे योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों को उनका अधिकार मिल रहा है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सरकार कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर संस्कृति आईएएस द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए ‘फंडामेंटल कोर्स’ का शुभारंभ किया गया, जिसे मात्र ₹1 की टोकन राशि पर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस पहल की सराहना करते हुए माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि असफलता से निराश हुए बिना निरंतर प्रयास करते रहें, क्योंकि दृढ़ संकल्प और परिश्रम से ही सफलता प्राप्त होती है। संस्थान के निदेशक श्री अखिल मूर्ति ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ शिक्षकगण-श्री सी.बी.पी. श्रीवास्तव, श्री ए.के. अरुण, श्री राजकुमार एवं श्री के.पी. द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त कर चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं संस्थान के सहयोग को दिया। इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सत्यकाम के अलावा माननीय यमुपनापार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल, गंगापर अध्यक्ष निर्मला पासवान व अन्य गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Labels:
प्रयागराज
Subscribe to:
Comments (Atom)