रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद में थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा थाना सैनी व थाना कोखराज पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर भूमि विवादों सहित अन्य शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखें तथा प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सैनी व थाना कोखराज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं,प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हवालात, कार्यालय कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर उनकी स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने, शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, तथा आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
No comments:
Post a Comment