Saturday, April 25, 2026

प्रयागराज जोन एडीजी ज्योति नारायण ने कौशाम्बी में होमगार्ड्स एनरोलमेंट की लिखित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : उ0प्र0 होमगार्ड्स एनरोलमेंट की लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज ज्योति नारायण द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कराई गई है। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर व डीएम ने होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा सकुशल संपन्न कराने हेतु कन्ट्रोल रूम एवं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, जिलाधिकारी प्रयागराज व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध द्वारा “उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025” की परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने जाने हेतु कन्ट्रोल रूम एवं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

डीसीपी नगर ने होमगार्ड्स परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा "उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025" परीक्षा की प्रथम पाली की परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत नगर जोन के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने फरियादियों की सुनी शिकायतें, संबंधित को दिए निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गयीं तथा उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-45/26 धारा 80(2)/85 बी0एन0एस0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. नेहाल अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी ग्राम मनौरी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज व 2. अभियुक्ता शलमा पत्नी इकबाल अहमद निवासी ग्राम मनौरी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को दिनांक 24.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मनौरी थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण– 1. नेहाल अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी ग्राम मनौरी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 26 वर्ष। 2. शलमा पत्नी इकबाल अहमद निवासी ग्राम मनौरी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 61 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण– मु0अ0सं0-45/26 धारा 80(2)/85 बी0एन0एस0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम– 1. उ0नि0 अर्जुन सिंह, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 शशांक कुमार सिंह, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. म0का0 सविता पाल, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज।

Friday, April 24, 2026

पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा, ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा प्रस्तावित उ0प्र0 होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा, जनपद कौशाम्बी में सकुशल, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी श्री सत्यनारायण के नेतृत्व में आज दिनांक 24.04.2026 को पुलिस लाइन, कौशाम्बी स्थित मनोरंजन कक्ष में पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की गयी गई । इस दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता, अनुशासन, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा किसी भी प्रकार की नकल या अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु अभ्यर्थियों की यथोचित चेकिंग/फ्रिस्किंग किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। परीक्षा के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का भ्रम/अफवाह फैलाने वालों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की 'दीक्षांत/पासिंग आउट परेड' का भव्य पूर्वाभ्यास सम्पन्न...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : रिजर्व पुलिस लाइन, कौशाम्बी के परेड ग्राउंड पर रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण उपरांत आयोजित होने वाली 'दीक्षांत/पासिंग आउट परेड' का भव्य पूर्वाभ्यास (Grand Rehearsal) पूर्ण गरिमा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत उन्होंने परेड का सूक्ष्म एवं व्यापक निरीक्षण किया। परेड में शामिल रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासन एवं ड्रिल की उच्च गुणवत्ता का प्रदर्शन किया गया, जिसकी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहना की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने परेड की विभिन्न व्यवस्थाओं—परेड गठन, कमांड एवं कंट्रोल, ड्रेस, कदमताल तथा सुरक्षा प्रबंध—का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को परेड के दौरान आयी छोटी मोटी त्रुटियों पर प्रकाश डालते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये साथ ही कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को देश की सेवा, अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण तथा भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई, जिससे उनके भीतर कर्तव्यबोध एवं राष्ट्रसेवा की भावना और सुदृढ़ हो सके। दीक्षांत/पासिंग आउट परेड के अभ्यास (Grand Rehearsal) के दौरान पर पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं प्रशिक्षण स्टाफ भी उपस्थित रहे, जिन्होंने रिहर्सल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS