रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : उ0प्र0 होमगार्ड्स एनरोलमेंट की लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज ज्योति नारायण द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कराई गई है। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment