Monday, June 8, 2026

एडीजी प्रयागराज जोन, श्री ज्योति नारायण ने थाना कोखराज का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज श्री ज्योति नारायण द्वारा जनपद कौशाम्बी के थाना कोखराज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, बैरक एवं परिसर की साफ-सफाई का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने थाना परिसर में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, जनसुनवाई को प्रभावी ढंग से संपन्न करने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण की उपस्थिति में अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एडीजी श्री ज्योति नारायण ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज श्री ज्योति नारायण एवं पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत कोखराज क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु किए गए प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

Sunday, June 7, 2026

प्रयागराज में धूमधाम से मनाया गया 'पहली आजादी महोत्सव', 1857 के शहीदों को किया गया नमन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : प्रयागराज के ऐतिहासिक खुसरोबाग उद्यान में आज 7 जून को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 'प्रयागराज की पहली आजादी महोत्सव' का गरिमामय आयोजन किया गया। यह महोत्सव सन 1857 के उस ऐतिहासिक घटनाक्रम की याद में मनाया जाता है, जब प्रयागराज (तब इलाहाबाद) अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ था और पूरे 10 दिनों तक स्वतंत्र रहा था। भारत भाग्य विधाता संस्था के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने की। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में 1857 की क्रांति के वीर सपूतों के बलिदान और प्रयागराज के इस गौरवशाली इतिहास को याद किया।उन्होंने कहा की यह बड़ी बात है कि हमारे पूर्वजों ने भारत की आन बान शान बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान किया। हमें उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। हमें इतिहास से यह सीखना चाहिए कि हम अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए क्या कर सकते हैं। कहा की हम जहां भी रहे देश के लिए कुछ अच्छा करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सिर्फ एक दिन इतिहास को याद कर लेने से काम नहीं चलेगा हमें अपने स्तर पर देश को नैतिक नागरिक बनने के लिए खुद को प्रेरित करना होगा। प्रयागराज की धरती क्रांतिकारियों की धरती रही है। 1857 में मिली 10 दिनों की वह आजादी हमारे देश के स्वाधीनता संग्राम का एक स्वर्णिम अध्याय है। शहीदों की स्मृति में जिलाधिकारी द्वारा खुसरूबाग की पौधशाला से उपस्थित जनमानस को नि:शुल्क पौध वितरण का कार्य भी किया गया।इस अवसर पर खुसरोबाग के उद्यान प्रभारी श्री वी के सिंह, समाजसेवी श्री अन्नू भैया, श्री वीरेंद्र पाठक एवं प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ महोत्सव में हिस्सा लिया और शहीदों को नमन किया।

Saturday, June 6, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तहसील करछना में सुनी जनशिकायतें, कुल 244 प्रकरण सुनवाई के लिए आयें, 07 प्रकरणों का मौके पर किया गया निस्तारण...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील करछना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा उनसे सम्बंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने तहसील में इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 3 महिलाओं की गोदभराई एवं 2 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं को लगाये जाने वाले टीको के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने एवं प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में उपस्थित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों को जनशिकायतों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया है।जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने और शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी कराये जाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्रार्थनापत्रों की अलग-अलग सूची बनाकर सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। समाधान दिवस में हरि शंकर-ग्राम डाभी के द्वारा नाली आराजी संख्या 01 को अवैध कब्जा से मुक्त कराये जाने की शिकायत के सम्बंध में आवेदक की उपस्थिति में नाली में मिट्टी डाल कर पाट दिया गया। मिट्टी को हटवाकर मौके पर खाली करा दिया गया है। इसी प्रकार समर बहादुर निवासी सरहटा के द्वारा आराजी संख्या 209 रास्ते के सीमांकन कराये जाने के सम्बंध में दिए गए शिकायती पत्र में मौके पर कास्तकार की उपस्थिति में उक्ट गाटे के अगल-बगल कोई चकमार्ग अंकित नहीं है। गोपाल निवासी कैथी के द्वारा नाली आराजी संख्या 138 में अवैध कब्जा करने के सम्बंध में दिए गए शिकायती पत्र में कार्रवाई करते हुए आवेदक की उपस्थिति में नाली का सीमांकन करके निशान देही करा दिया गया है। भूमि पर अस्थायी कब्जा को हटवा दिया गया है। राजू निवासी हथिगनी के द्वारा चकमार्ग 217 के सीमांकन करने के सम्बंध में दिए गए पत्र में कार्रवाई करते हुए चर्कमार्ग की भूमि पर अवैध निर्माण को हटवा कर खाली करा दिया गया है। इसी प्रकार सुशील कुमार मिश्र निवासी ककरम के द्वारा खलिहान की भूमि संया 207 को खाली कराये जाने के सम्बंध में पत्र दिया गया है, जिसपर खलिहान की भूमि जुज रकबे पर अवैध कब्जा धारक के विरूद्ध 67 की कार्रवाई की गयी। तहसीलदार न्यायालय में वाद विचाराधीन है। रामदुलार निवासी हासिमपुर के द्वारा चकमार्ग संख्या 19 पर अवैध कब्जा के सम्बंध में की गयी शिकायत पर राजस्व टीम ने ग्राम प्रधान की उपस्थिति में चकमार्ग सीमांकन करके निशान देही करा दिया गया है तथा मौके पर खाली है। वीरेन्द्र कुमार पटेल निवासी नौगवा के द्वारा वरासत न दर्ज किए जाने की शिकायत के सम्बंध में स्थानीय अभिलेखीय जांच में पाया गया कि आराजी संख्या 947 मा0 न्यायालय राजस्व परिषद उ0प्र0 इलाहाबाद में वाद विचाराधीन है। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील करछना में कुल 244 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग व राजस्व न्यायालय से सम्बंधित 144 विकास विभाग की 08, पुलिस विभाग की 68, विद्युत विभाग की 10 व अन्य विभागों से सम्बंधित 14 शिकायतें थी, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागांें के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए उनको निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी करछना श्री तपन मिश्रा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

थाना जार्जटाउन पुलिस ने 02 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर, कब्जे से 07 अवैध देशी जिन्दा बम व 01 आटो रिक्शा बरामद किया

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : थाना जार्जटाउन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-97/2026 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त 1. राहुल मिश्रा पुत्र कृष्णकान्त मिश्रा निवासी ग्राम बलिपुर थाना उतरांव जनपद प्रयागराज व 2. मनोज सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी ग्राम भागीपुर थाना सरायइनायत जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 06.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर सी0एम0पी0 डाट पुल के पास छिदपुरा के पास थाना क्षेत्र जार्जटाउन से गिरफ्तार किया गया व उनके कब्जे से 07 अवैध देशी जिन्दा बम व 01 आटो रिक्शा रजि0 संख्या UP70PT2029 बरामद किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. राहुल मिश्रा पुत्र कृष्णकान्त मिश्रा निवासी ग्राम बलिपुर थाना उतरांव जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 30 वर्ष ।
2. मनोज सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी ग्राम भागीपुर थाना सरायइनायत जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष। बरामदगी का विवरण- 07 अवैध देशी जिन्दा बम व 01 आटो रिक्शा रजि0 संख्या UP70PT2029 सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-97/2026 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज। आपराधिक इतिहास का विवरण- A. अभियुक्त राहुल मिश्रा उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 796/2021 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 386/2021 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. मु0अ0सं0 388/2021 धारा 411/413 भा0द0वि0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. मु0अ0सं0 551/2017 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. मु0अ0सं0 76/2018  धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज। B. अभियुक्त मनोज सिंह उपरोक्त- 1. मु0अ0सं0 163/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 94/2021 धारा 411/413/414 भा0द0वि0 थाना औद्योगिक क्षेत्र कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. मु0अ0सं0 96/2021 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना औद्योगिक क्षेत्र कमिश्नरेट प्रयागराज।.गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 बृजेश कुमार यादव, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 विपिन गुप्ता, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 अश्वनी सविता, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 सत्येन्द्र कुमार, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज ।5. का0 सुरेन्द्र कुमार, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. का0 अभिषेक कुमार, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं प्रान्तीय अधिवेशन कार्यक्रम में हुए शामिल...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को जिला पंचायत सभागार में संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं प्रान्तीय अधिवेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए। मा0 उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिक्षित भारत बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भागीदारी है। सरकार के द्वारा आपकी जायज मांगों को पूरा कराने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोईयां को कैशलेश चिकित्सा की सुविधा भी प्रदान की है। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि आप सभी का दायित्व बड़ा है, बच्चों को पढ़ाने व आगे बढ़ाने के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों को सम्पादित कराने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि 2017 से पूर्व के स्कूलों की व्यवस्थाओं तथा अब के स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत उपलब्ध व्यवस्थाओं में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आज देश व प्रदेश हर विद्यालयों में राष्ट्रीय स्वच्छ मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण सुनिश्चित कराया गया है, यह बहुत बड़ी  उपलब्धि है। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में विकास के कार्य को तेजी से आगे बढ़ा रही है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गरीबों को पक्का मकान, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, विद्युत कनेक्शन सहित अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही आगे कोई पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित न हो, इसे भी सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त-दूरूस्त हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, रोजगार व अन्य क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के पारदर्शिता के साथ सभी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के साथ सभी वर्गों के लिए कार्य हो रहा है। इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के सिंह ने भी कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित किया। इस अवसर पर माननीय विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, विधान परिषद सदस्य डॉ0 के0पी0 श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0एन0 सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण, प्रदेश के विभिन्न स्कूलों से आये शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

आईजी अजय कुमार मिश्र को दी गई सलामी, गार्द कमांडर को आईजी ने दिया नगद पुरस्कार

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज श्री अजय कुमार मिश्र के जनपद कौशाम्बी आगमन पर पुलिस कार्यालय परिसर में सम्मान गार्द द्वारा सलामी दी गई। महोदय द्वारा सम्मान गार्द के दौरान गार्द कमाण्डर के उत्कृष्ट प्रदर्शन/ड्रिल की सराहना करते हुये उत्साहवर्धन हेतु उ0नि0 श्री कालिका प्रसाद (गार्द कमाण्डर) को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी। तत्पश्चात महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा तत्काल उपनिरीक्षक/गार्द कमांडर को ₹2000/- (दो हजार रुपये) का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रकार पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जनपद के पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने एवं कर्तव्य के दौरान उत्कृष्ट ड्रिल/टर्न आउट बनाये रखने के हेतु प्रेरित किया गया।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS