Monday, June 15, 2026

अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर ने योग सप्ताह कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रिपोर्ट- मनोज सोनी


कौशाम्बी : अध्यक्ष, जिला पंचायत कल्पना सोनकर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित बौद्ध वाटिका में आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने जनपदवासियों से योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का योगाभ्यास कराया गया तथा उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी प्रीतम सिंह ने कहा कि योग सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न स्थलों पर योग संबंधी जागरूकता कार्यक्रम एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट- मनोज सोनी

कौशाम्बी : सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। सांसद ने गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं में लक्ष्य सापेक्ष प्रगति लाई जाय। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराई जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता,सिंचाई से कहा कि किशनपुर पम्प नहर का संचालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को गंगा/यमुना नदी घाटों पर बैरियर लगवाने के निर्देश दिए, ताकि किसी के डूबने की घटना न होने पाए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक समय से उपस्थित होकर मरीजों को देखें। सांसद ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि शेष रह गए विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन एवं विद्यालयों के ऊपर से गए हाईटेंशन तार को शिफ्ट कराने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता, जल निगम से कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत एकीकृत धान विकास कार्यक्रम,किसान पाठशाला, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन व खेत तालाब योजना आदि की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से कहा कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान परियोजना निदेशक ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार आवास प्लस सर्वेक्षण- 2024 के अंतर्गत सर्वेक्षित परिवारों के स्थाई पात्रता सूची बनाए जाने के लिए समस्त विकास करो कि ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है बैठकों के पश्चात स्थाई पात्रता सूची तैयार होगी। बैठक में मा. अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, प्रदीप चौधरी सहित अन्य सदस्यगण तथा जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Sunday, June 14, 2026

राष्ट्रीय एकता मंच के संरक्षक विधायक विनय वर्मा का 44 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

रिपोर्ट- मनोज सोनी

सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय एकता विकास मंच के तत्वाधान में आयोजित मंच के संरक्षक विधायक विनय वर्मा  शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर के 44 वे जन्मदिवस के शुभ कार्यक्रम पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य कुमार सोनी,राष्ट्रीय संयोजक जेपी वर्मा, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी विपिन सोनी, कोषाध्यक्ष विनोद वर्मा, राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार सोनी, लखनऊ के पूर्व पार्षद शैलेंद्र स्वर्णकार, मनीष रस्तोगी, दिनेश सोनी,हरीश वर्मा, बब्बू सोनी, विवेक सोनी, देवेंद्र सोनी, आशीष सोनी बब्बू, सतीश स्तोगी डब्बू , अर्जुन सोनी, महेंद्र सोनी,रमेश कुमार वर्मा, कन्हैया लाल वर्मा, नरेंद्र वर्मा, मनीष रास्तोगी, विजय रास्तोगी, रितेश रास्तोगी, राजकुमार सोनी, मोहित सेठ, श्रीकांत डाक्टर अरविंद डाक्टर विनय ,डाक्टर मो नईम, डॉ सुधाकर वर्मा, संतोष सोनी, दिनेश सोनी, राजन बाबू, निरंजनानंद महराज, मोहित सोनी, हर्ष बंसल, रमेशचंद्र वर्मा, संजय वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, दुर्गेश सोनी, इं. मनीष चौरसिया, राजीव भाटी, प्रधान दुर्गेश सोनी सचीन वर्मा, मोनू वर्मा, सुधीर सोनी,कमल वर्मा, गोपाल रास्तोगी डॉ संजय रास्तोगी सभी ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, फूल माला, प्रतीक चिन्ह भेंटकर आशिर्वाद एवं शुभकामनाएं दी एवं मंच को सम्बोधित किया माननीय विधायक जी ने आएं हुए समस्त जनों का आभार व्यक्त किया।

Friday, June 12, 2026

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने फरियादियों की सुनी शिकायतें, दिए दिशानिर्देश...

रिपोर्ट--ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गयीं तथा उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने “समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान” के तहत गोविन्दपुर गोरियो में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर “समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान” के अन्तर्गत कल दिनांक 11 जून, 2026 को विकास खण्ड नेवादा की ग्राम पंचायत गोविन्दपुर गोरियो में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने चैपाल में उपस्थित आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियो को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामवासियों को शिक्षा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि “स्कूल चलो अभियान” के तहत सभी लोग अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों को आगनबाड़ी केन्द्रों में एवं 05 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का प्राइमरी विद्यालय में नामांकन अवश्य कराएं। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा प्रयास कर रहीं। स्मार्ट क्लास के साथ-साथ, शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है, जिससे बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सकें। उन्होंने ग्रामवासियों से आर्गेनिक खेती करने की अपील की। आर्गेनिक खेती से वातावरण स्वच्छ रहता है एवं आमदनी भी दोगुनी हो जाती है। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान सर्वे से छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का सूची में नाम दर्ज कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्रों में सभी प्रकार की दवाएं एवं जाॅच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। आगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जाॅच एवं टीकाकरण समय-समय पर निशुल्क कराया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी समय-समय पर किया जाता रहता है, जिससे आमजन अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकतें है। उन्होंने आयुष्मान योजना के अन्तर्गत सभी पात्र लाभार्थियों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी सोसाइटी में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, किसानो को खाद के लिए किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने पाएगी। उन्होंने आमजन को प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति जागरूक करते हुए ग्राम को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के दृष्टिगत सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चैपाल में किसानों को अरहर, उर्द, तिल एवं बाजरा बीज की मिनीकिट प्रदान किया। मुख्य विकास अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अशोक कुमार, जिला विकास अधिकारी एवं उप निदेशक कृषि सतेन्द्र कुमार तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

'रन फॉर योग एवं स्वच्छता' रैली का भव्य आयोजन; महापौर.गणेश केशरवानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : आयुष विभाग, नगर निगम एवं जिला प्रशासन, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आज शहर में योग और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य 'रन फॉर योग एवं स्वच्छता' रैली (पदयात्रा) का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। यह पदयात्रा चंद्रशेखर आज़ाद पार्क के गेट नंबर 1 से प्रारंभ होकर सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। प्रमुख बिंदु एवं आयोजन की झलकियां: संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना: रैली को रवाना करते हुए महापौर श्री गणेश केसरवानी ने लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आयुर्वेद, योग और स्वच्छता के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग और स्वच्छता दोनों ही अनिवार्य हैं।नुक्कड़ नाटक का आकर्षण: इस अवसर पर आम जनता को योग और स्वच्छता अपनाने तथा स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक प्रभावी नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। नियमित योग की शपथ: कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग अपनाने और अपने आस-पड़ोस को स्वच्छ रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। आगामी योग सप्ताह के लिए अपील: क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी ने इस गरिमामयी आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, आयुष विभाग के सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आगामी 'योग सप्ताह' के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस जागरूकता रैली में मुख्य रूप से श्री नीरज गुप्ता ( माननीय पार्षद, मुट्ठीगंज), आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी व कर्मचारी, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और योग प्रेमी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Thursday, June 11, 2026

पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ करन चौराहा पर किया पैदल गस्त

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : जनपद के थाना पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ करन चौराहे पर किया पैदल गस्त। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है। इस दौरान पटरियों पर अवैध अतिक्रमण को देखकर दुकानदारों से अपील किया कि अतिक्रमण रोड पर से हटा ले दोबारा पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष ने मयफोर्स के साथ पैदल गस्त करते हुए लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS