रिपोर्ट- मनोज सोनी
कौशाम्बी : सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। सांसद ने गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं में लक्ष्य सापेक्ष प्रगति लाई जाय। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराई जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता,सिंचाई से कहा कि किशनपुर पम्प नहर का संचालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को गंगा/यमुना नदी घाटों पर बैरियर लगवाने के निर्देश दिए, ताकि किसी के डूबने की घटना न होने पाए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक समय से उपस्थित होकर मरीजों को देखें। सांसद ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि शेष रह गए विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन एवं विद्यालयों के ऊपर से गए हाईटेंशन तार को शिफ्ट कराने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता, जल निगम से कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत एकीकृत धान विकास कार्यक्रम,किसान पाठशाला, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन व खेत तालाब योजना आदि की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से कहा कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान परियोजना निदेशक ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार आवास प्लस सर्वेक्षण- 2024 के अंतर्गत सर्वेक्षित परिवारों के स्थाई पात्रता सूची बनाए जाने के लिए समस्त विकास करो कि ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है बैठकों के पश्चात स्थाई पात्रता सूची तैयार होगी। बैठक में मा. अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, प्रदीप चौधरी सहित अन्य सदस्यगण तथा जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment