Tuesday, July 14, 2026

चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने गिरफ्तार कर ,कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद किया

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा  थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0-459/2024 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त सूरज प्रताप कौशल पुत्र मुंशीलाल निवासी मकान नंबर 119 मौलवीगंज राजापुर थाना कैंट कमिश्नरेट प्रयागराज को मुखविर खास की सूचना पर दिनांक- 13.07.2026 को अंबिका टावर के पास थाना क्षेत्र सिविल लाइन्स से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP70DE9746 बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण - सूरज प्रताप कौशल पुत्र मुंशीलाल निवासी मकान नंबर 119 मौलवीगंज राजापुर थाना कैण्ट कमिश्नरेट प्रयागराज उम्र 19 वर्ष। बरामदगी का विवरण –  01 मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नं0- UP70 DE 9746 चेचिस न0 MBLHA10BSFHL31054  व इंजन नं0 - HA10EVFHL33685) सम्बन्धित अभियोग का विवरण–
मु0अ0सं0 459/2024 धारा 303(2)/317(2)बी0एन0एस0 थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 ज्योति यादव थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. का0 अतुल कुमार थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. रि0का0 संदीप कुमार थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज।

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने फरियादियों की सुनी शिकायतें, संबंधित को दिए दिशानिर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गयीं तथा उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Sunday, July 12, 2026

कैबिनेट मंत्री नंदी ने 'पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में रूद्राभिषेक कर, शिव जी का लिया आर्शिवाद

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने 12 जुलाई को अपना 'पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव' (पुनर्जन्म दिवस) मनाया। 12 जुलाई 2010 को उन पर हुए जानलेवा आरडीएक्स बम हमले से सुरक्षित बचने की याद में यह आयोजन हर साल किया जाता है। प्रयागराज में मुख्य आयोजन: बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर और जारी बाजार स्थित बाबा गोविंद दास हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया गया।सांस्कृतिक संध्या: प्रयागराज में इस उपलक्ष्य में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें हंसराज रघुवंशी और स्वाति मिश्रा जैसे कलाकारों की लाइव परफॉर्मेंस और विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई थी। अन्य शहरों में कार्यक्रम: फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा गल्ला मंडी और मीरजापुर के प्राचीन हनुमान मंदिर में भी विशेष हवन-पूजन, भंडारा और पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस मौके पर व्यापार मंडलों, समर्थकों और स्थानीय निवासियों ने एकत्रित होकर मंत्री नंदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की


चोरी से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को थाना कीडगंज पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाईकिल बरामद किया

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : थाना कीडगंज पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय के  पंजीकृत मु0अ0सं0 102/2026 धारा 303(2) B.N.S. से सम्बन्धित प्रकाश मे आये 01 अभियुक्त अफजल खान पुत्र मो0 वाजिद निवासी चकदौनी बीडी कारखाना जेल रोड नैनी जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 12.07.2026  को पुराने यमुना पुल के नीचे थाना क्षेत्र कीडगंज से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस (रजि0नं0 UP 70 FY 3981) बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग मे धारा धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अफजल खान पुत्र मो0 वाजिद निवासी चकधौनी बीडी कारखाना जेल रोड नैनी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 19 वर्ष। बरामदगी का विवरण–  01 मोटरसाईकिल स्पलेण्डर प्लस (रजि0नं0 UP 70 FY 3981) सम्बंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 102/2026 धारा 303(2) BNS व बढोत्तरी धारा 317(2) BNS थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थाना कीडगंज पुलिस टीम- 1. उ0नि0 प्रिंस राठी थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 हर्ष कुमार थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 दुर्गेश यादव थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. रि0का0 आनंद कुमार थाना कीडगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। पुलिस टीम- 1. टीआई पवन पाण्डेय कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. का0 रजित कुमार कमिश्नरेट प्रयागराज।

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने एक पेड़ माँ के नाम किया वृक्षारोपण...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत "वृक्षारोपण" के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज के परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मंत्री नंदी ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में हरिशंकरी के पौधे का रोपण कर प्रकृति को संरक्षित करने का दिया संदेश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम के तहत रविवार को जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे जनपद में लोग पूरे उत्साह के साथ वृक्षारोपण महाअभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम के तहत मुख्य कार्यक्रम शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी ने सर्वप्रथम शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया, तत्पश्चात मंत्री शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा,़ मुख्य वन संरक्षक अधिकारी श्री मनोज कुमार सोनकर एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार यादव के साथ विधिवत पूजा-पाठ व मंत्रोच्चार के साथ पीपल, बरगद, पाकर, हरिशंकरी के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि  प्रधानमंत्री जी के द्वारा एक पेड मां के नाम अभियान चलाया गया। इस अभियान के पीछे गहन चिंतन व भावनात्मक संदेश छिपा है, जिस प्रकार मां अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, ठीक उसी प्रकार मां की तरह ही पेड भी हमें ईश्वर द्वारा प्राप्त वरदान है। पेड से मिलने वाली प्राणवायु ऑक्सीजन मानव जीवन का आधार है। पेड की छाया में हमें सुकुन महसूस होता है, औषधीय गुण वाले पेडो से अनेको जीवन रक्षक दवाएं बनती है। पेड की उपयोगिता व उनका महत्व असीमित है। पेड कई पीढ़ियों के गवाह होते है।  मंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के दौर में वृक्षारोपण उम्मीद की किरण है। यह आने वाली पीढ़ियो को हमारे द्वारा सौपी गयी सबसे बहुमूल्य विरासत है। पेड, कुआ, तालाब संरक्षित हो, इससे हमारी आने वाली पीढ़िया संरक्षित रहेगी। मा0 प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया है। वृक्षारोपण अभियान के तहत बड़ी-बड़ी कम्पनियां, विभिन्न संगठनों के लोग वृक्षारोपण अभियान में प्रतिभाग कर रहे है। उन्होंने लोगो से पेड लगाने तथा उन पेडो को संरक्षित किए जाने के लिए कहा। मंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाये। सभी लोग एक पेड मां के नाम अवश्य रोपित करें।  मंत्री जी ने भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त करायी गयी जमीन पर मातृ-पितृ छाया के नाम पर पेड लगाये जाने के लिए कहा है। अपने माता-पिता के नाम पर पेड लगाये, जिससे कि उनकी याद व आर्शीवाद हमेशा आपके साथ रहे। उन्होंने सभी से अभियान को उत्साह, ऊर्जा के साथ पूरा करने का संकल्प लेने तथा देश व समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का आग्रह किया। इसके पश्चात मंत्री ने औषधीय पौधो का अवलोकन करते हुए उनके गुणो के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधायक फाफामऊ ने कहा कि धरती मां के कोख से ही हम सब को भोजन, पानी सहित अन्य चीजे प्राप्त होती है। एक पेड़ मां के नाम के तहत हम एक पेड़ लगाएंगे, तो राष्ट्र के नाम एक संदेश जाएगा। हमारा जीवन तभी उठेगा, जब हमारा पेड हरा-भरा रहेगा। उन्होंने सभी से अपने देश के पर्यावरण व धरती माता की कोख को शुद्ध रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधो का रोपण करने के लिए कहा। उन्होंने अपने घर में एक पौधे का रोपण किए जाने का सभी से अनुरोध किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान के तहत आज विभिन्न क्षेत्रों/संगठनों के लोग जनआंदोलन के रूप में बढ़-चढ़कर इस महाअभियान के भागीदार बन रहे है। उन्होंने कहा कि आज जो पौधे रोपित किये गये है, उन्हें सुरक्षित रखना सबसे बड़ी हमारी जिम्मेदारी होगी। इसलिए एक पेड मां के नाम पर पौधरोपण किया जा रहा है, जिस प्रकार हम अपनी मां व अपने परिजनों का ख्याल रखते है, उसी प्रकार हमें रोपित किए गए पौधों का भी ख्याल रखना है। उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग का असर दिखायी पड़ रहा है, आगे आने वाली पीढ़ियों पर पर्यावरण का प्रभाव कम से कम हो, इसके लिए हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने में अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने लोगो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधो का रोपण किये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से इस कार्यक्रम में विद्यालयों के बच्चों को जोड़ा गया है, जिससे जब वे कल जिम्मेदारी नागरिक बनेंगे, तो पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहेंगे। प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार यादव ने बताया कि जनपद में पौधरोपण का कुल लक्ष्य 82,68,300 था, जिसके सापेक्ष कुल लगभग 85,12,000 पौधो का रोपण किया गया, इसमें 5 जून को किया गया पौधरोपण भी शामिल है तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों, एनजीओ, व्यापारिक संगठनों, लेबर यूनियन सहित अन्य संगठनों के द्वारा किया गया पौधरोपण भी शामिल है।

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र सम्मेलन में पुरातन छात्रों का सम्मान...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के यमुना परिसर  स्थित त्रिवेणी बहुउद्देशीय भवन में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिलीप चौरसिया, विभागाध्यक्ष यूरोलॉजी, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज ने अपने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए जीवनोपयोगी चिकित्सीय सुझाव और संस्मरण सुनाए। मुक्त विश्वविद्यालय में एमबीए के छात्र रहे प्रोफेसर  चौरसिया ने कहा कि  उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय पूरे प्रयागराज में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में कार्यरत एवं दूर दराज के विद्यार्थियों को ज्ञानार्जन के लिए अध्ययन की जिजीविषा को पूरा करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने अपने  जीवन के अनेक अनुभव को सभी के साथ साझा करते हुए  लोगों को सुरक्षित और सफल जीवन जीने के कई स्वास्थ्य उपाय भी बताएं। उन्होंने कहा  उत्तम स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके पास आने वाले कई मरीज कहते हैं कि मशीन खराब है, और वह रीडिंग पर ध्यान नहीं देते। लापरवाही के कारण उन्हें अपनी आंख की रोशनी और किडनी गंवानी पड़ती है। डायलिसिस करानी पड़ती है।उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जन जागरूकता के लिए मुक्त विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने सभी पुरातन छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि किसी विश्वविद्यालय में उसके छात्र ही उसकी शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा में छात्रों को उत्साह और मार्गदर्शन देने में इस प्रकार के आयोजनों से बहुत लाभ मिलता है। ऐसे आयोजन छात्रों और विश्वविद्यालय के बीच सेतु का काम करते हैं। कुलपति  ने पूर्व छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने अनुभवों को वर्तमान छात्रों से साझा करें और विश्वविद्यालय की प्रगति में अपना योगदान दें। समारोह के विशिष्ट अतिथि श्री निशांत दुबे, सहायक महाप्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली ने बताया कि  उत्तर प्रदेश के इस मुक्त विश्वविद्यालय ने उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने  का कार्य किया है। उन्होंने अपने व्यावहारिक अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने ग्रामीण इलाकों और शहरी इलाकों में आ रही आर्थिक समस्याओं और बैंकिंग सुझाव देने के साथ-साथ सभी पुरा छात्रों का उत्साह वर्धन किया और  आर्थिक स्वावलंबन की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ धनंजय चोपड़ा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न सिर्फ विश्वविद्यालय के छात्र एक दूसरे से मिलते हैं अपितु एक दूसरे के जीवन की समस्याओं को साझा भी करते हैं। जीवन के मार्मिक संस्मरणों को बताते हुए डॉ चोपड़ा ने बताया कि डिजिटल इंडिया के दौर में सोशल मीडिया से लोग जुड़ रहे हैं परंतु एक दूसरे के साथ खड़े होने का समय नहीं है। ऐसे में इस प्रकार के पुरातन छात्र सम्मेलन से न सिर्फ युवाओं का मनोबल बढ़ता है  बल्कि भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त होता है। 
प्रारंभ में पुरातन छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश यादव  ने पुरातन छात्र सम्मेलन की भूमिका और कार्य प्रणाली से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न शहरों से आये विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों ने सम्मेलन में भाग लिया, जिनमें से डॉ सुग्रीव सिंह , डॉ हेमंत शुक्ला, डॉ बुद्ध प्रिया , डॉ रेवा सिंह,  श्री जे एन यादव, श्री अमन गोयल, डॉ सत्यव्रत शुक्ला एवं श्री आदित्य शर्मा इत्यादि  पुराछात्रों ने अपने अपने विचार और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर छत्रसाल सिंह व कुलसचिव कर्नल विनय कुमार  ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सीमा सत्यकाम डॉ विदुला दिलीप, पुरातन छात्र परिषद के पदाधिकारी प्रो मीरा पाल, डॉ साधना श्रीवास्तव, डॉ सतीश चंद्र जैसल, डॉ सी के सिंह, मनोज बलवंत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कुलपति प्रो. सत्यकाम ने सभी पुरातन छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS