Tuesday, August 4, 2026

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी  : पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जाए।

जिला पंचायत सदस्य ने विधि विधान से भूमि पूजन कर नए सीसी रोड का किया शुभारंभ...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशांबी : समर्थ किसान पार्टी के अध्यक्ष और वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने मंगलवार को अपने वार्ड के ग्राम गंभीरा पूर्व में धूप दीप नैवेद्य पुष्प गंगजल और मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर और भूमिपूजन कर लड्डू बांटकर नए सीसी रोड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सबसे पहले  गंभीरा पूर्व गांव के तमाम लोगों ने अजय सोनी का मल्यार्पण कर स्वागत किया इसके बाद अजय सोनी ने तमाम लोगों की मौजूदगी में विधि विधान से भूमि पूजन कर और नारियल फोड़कर नए सीसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोकहित के लिए मेरा सतत प्रयास जारी है और आगे भी जारी रहेगा। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि इस सीसी रोड के निर्माण होने से गंभीरा पूर्व गांव के सैकड़ो लोगों को खासकर किसान, मजदूर और  आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर गंभीरा पूर्व गांव मे नए सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने पर ग्रामीणों ने अजय सोनी का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पप्पू दुबे, मनीष दुबे, पंकज दुबे, मोनू दुबे, बबलू पांडेय, अनुज पांडेय, पिंटू शुक्ला, ननका पटेल आदि मौजूद रहे।

Monday, August 3, 2026

डीसीपी नगर व अपर जिलाधिकारी नगर ने दशाश्वमेध घाट व प्रमुख घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का लिया जायजा...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : श्रावण मास/काँवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुगम एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य द्वारा अपरजिलाधिकारी नगर के साथ दशाश्वमेध घाट व अन्य प्रमुख घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु किए गए व्यवस्थापन का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : संगम सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, प्रयागराज की बैठक जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विभिन्न महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समिति के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा समिति की आय के स्रोत बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिए जाने, खेल सुविधाओं के विकास एवं उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त तरणताल में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने तथा विभिन्न खेल गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बैठक में संबंधित समिति के सदस्यगण, अधिकारीगण एवं खेल विभाग के अधिकारी एवं प्रशिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।

थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती अविनाश कुमार सिंह ने मंदर मोड़ से कांवड़ श्रृद्धालुओं को बाबा धाम कराया रवाना...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने कांवड़ श्रद्धालुओं को मंदर मोड़ से बाबा धाम जाने के लिए करीब ३० के संख्या में आटो से प्रयागराज के लिए रवाना कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सावन मास के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कड़े प्रबंधों के बीच कांवड़ श्रद्धालुओं के जत्थों को सुरक्षित रवाना किया। श्रद्धालुओं को यात्रा मार्गों पर हुड़दंग रोकने और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संदीप परमार ने संभाला विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग का पदभार

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी संदीप परमार ने पदोन्नति के उपरांत सोमवार को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग के पद पर  अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विशेष सचिव संदीप परमार को नई प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सचिवालय सेवा के अधिकारियों को वर्तमान तैनाती के विभाग में ही विशेष सचिव के पद पर नियमित पदोन्नति की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Saturday, August 1, 2026

पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के संबंध में बैठक कर, कांवड़ यात्रा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया की अध्यक्षता में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ0 अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय विजय ढुल, के साथ रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की गयी एवं निम्न दिशानिर्देश दिये गये- ड्यूटी में लगे पुलिस बल द्वारा कांवड़ियों के साथ सौम्य व्यवहार किया जाये, एवं उनका सहयोग किया जाये यात्रा मार्गों पर साइन बोर्ड लगाये जाये जिससे कांवड़ियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण/भ्रमण निरंतर करते रहें। डिवाइडर के मध्य में यदि कहीं पर अवैध कट हो तो उसे तत्काल बंद किया जाये। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाये एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी, ड्रोन इत्यादि के माध्यम से कांवड़ मार्गों की सतत निगरानी करते हुये कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।अधिकारियों/थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों द्वारा लाउडस्पीकर का प्रयोग निर्धारित ध्वनि सीमा में ही किया जाये। घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाये एवं सतत निरीक्षण सुनिश्चित किया जाये। तैनात पुलिस बल द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम से निरंतर आवश्यक निर्देश दिये जाते रहें एवं जगह-जगह पर आवश्यकतानुसार साइन बोर्ड/फ्लोटिंग बैरियर लगाये जायें। अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा यात्रा मार्ग में पड़ने वाले शिविर, विश्राम गृहों का भ्रमण कर व्यवस्थापन का निरीक्षण कर लिया जाये। श्रावण मास में यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत रूट डायवर्जन के सम्बन्ध में ट्रक एसोसिएशनों से वार्ता कर ली जाये एवं एवं डायवर्जन प्वाइंट एवं पेट्रोल पंप /ढाबों पर रूट डायवर्जन के सम्बन्ध में साइन बोर्ड लगाये जाये जिससे कि कोई भी वाहन कांवड़ यात्रा मार्ग पर न आ सके। पुलिस आयुक्त द्वारा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगंतुकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाये एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। पुलिस द्वारा आगंतुकों के साथ सौम्य व्यवहार किया जाये।समस्त सहायक पुलिस आयुक्त/थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बाजार व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर नियमित पैदल गश्त व संदिग्धों की चेकिंग करना सुनिश्चित करें

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS