Saturday, August 15, 2026

मुक्त विश्वविद्यालय में उल्लासपूर्वक मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश पर कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर वन्दे मातरम् तथा राष्ट्रगान की प्रस्तुति की गई। उपस्थित विश्वविद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का विशेष महत्व है, क्योंकि विश्वविद्यालय केवल उपाधियां प्रदान करने वाले संस्थान नहीं हैं। ये ऐसे ज्ञान केंद्र हैं, जहां नए विचार जन्म लेते हैं, प्रतिभाओं को विकसित होने का अवसर मिलता है, वैज्ञानिक एवं तार्किक दृष्टिकोण का निर्माण होता है और राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला रखी जाती है।
उन्होंने कहा कि आज भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, डिजिटल क्रांति, अंतरिक्ष अनुसंधान, स्टार्टअप, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत की युवा शक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ा रही है। उच्च शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को केवल ज्ञान और कौशल ही न दें, बल्कि उनमें अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता के संस्कार भी विकसित करें। कर्नल विनय कुमार ने कहा कि विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति और उसकी विशिष्ट पहचान है। अनेक भाषाओं, संस्कृतियों, परंपराओं और जीवन-पद्धतियों के बावजूद भारतीयता की भावना हम सभी को एक सूत्र में बांधती है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार का आह्वान किया कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और पारस्परिक सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी अपने-अपने स्तर पर योगदान दें। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राज्यपाल सचिवालय के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में संचालित नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में शोध छात्र संजय सिंह को प्रथम, कमल किशोर को द्वितीय तथा सुश्री प्रीति को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में दिग्विजय सिंह ने प्रथम, ज्योति गुप्ता ने द्वितीय तथा आशीष पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की गई। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता के बिना नशामुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। शिक्षण संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध चेतना विकसित कर इस संदेश को परिवार और समाज तक पहुंचाया जा सकता है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्र की रक्षा और सेवा में उनके योगदान के प्रति विश्वविद्यालय परिवार ने कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर कहा गया कि सैनिकों का त्याग, अनुशासन, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। समारोह का विशेष आकर्षण नशा मुक्त भारत अभियान की टीम द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय एवं संवादों के माध्यम से नशे के कारण व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रेखांकित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा केवल किसी व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे के विरुद्ध परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज को मिलकर जागरूकता का वातावरण तैयार करना होगा। नाटक की प्रस्तुति में शामिल टीम के सभी सदस्यों को विश्वविद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग एवं शांति पाठ का आयोजन भी किया गया। इसके माध्यम से स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन, आत्मानुशासन और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वित्त अधिकारी, निदेशक, आचार्य, सहायक आचार्य, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संपूर्ण परिसर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत रहा।  

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलिस लाइन कौशाम्बी में राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन कौशाम्बी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित कर्मचारीगणों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर जिला जज श्री बद्री विशाल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण एवं जिलाधिकारी अमित पाल सहित जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे, ध्वजारोहण के समय पुलिस बैण्ड पार्टी द्वारा राष्ट्रीय गान का वादन किया गया तथा परिसर में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता से कार्य करने हेतु शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात महोदय द्वारा सम्बोधित करते हुए स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान बलिदान हुए शहीदों को याद कर श्रद्धान्जलि अर्पित की गयी तथा उनके आदर्शों के प्रति श्रद्धा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। विगत दिनों जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना की गयी। महामहिम राष्ट्रपति/गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृत अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा पदक, उत्तर-प्रदेश सरकार व पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वीकृत सराहनीय सेवा पदक व सिल्वर मेडल पुलिस कर्मियों की वर्दी पर धारण कराते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस लाइन्स कौशाम्बी में क्वार्टर गार्द पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, ध्वजारोहण के समय पुलिस बैण्ड पार्टी द्वारा राष्ट्रीय गान का वादन किया गया तथा परिसर में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता से कार्य करने हेतु शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित कर्मचारीगणों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी। इसी क्रम में अमिता सिंह अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए शपथ दिलाया गया एवं पुलिस कर्मियों को सम्बोधित किया गया। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा एवं थाना/चौकी/फायर स्टेशन के प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को सम्बोधित करते हुए पूर्ण ईमानदारी व मेहनत से कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया एवं कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोह...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया, ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया l पूरे जनपद में धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ 80वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।जिलाधिकारी ने झण्डा फहराकर सलामी दी और देश को आजादी हासिल कराने में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरूषों तथा अमर शहीदों को श्रद्धार्पूवक नमन किया तथा आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर जनपदवासियों को शुभकामनाए दी।   जिलाधिकारी ने संगम सभागार पहुंचकर सभागार में दीप प्रज्वलन कर व भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया l  जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्रम पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। जिलाधिकारी ने हिन्दुस्तान को विविधताओं वाला देश बताते हुए कहा कि विभिन्न धर्म, जाति, वर्ग, बोली, वेशभूषा आदि के बाबजूद हमारा देश एकता-अखण्डता की मिसाल है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें समय के साथ-साथ अपनी सोच को बदलना होगा तथा हमको अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करना होगा। 


जिलाधिकारी ने लोगो से देशहित और जनहित में काम करने के लिये अपील करते हुए कहा कि जिस पद पर आप सभी आसीन है उसकी गरिमा को बनायें रखने के साथ साथ पूरी ईमानदारी तथा निष्ठा से काम करे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, धर्म निरपेक्षता, समानता और समाज के उपेक्षित, शोषित, कमजोर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने का कार्य करना हैं। उन्होंने देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने और देशहित में कार्य करने के लिए कहा है l उन्होने कहा कि हमें अपने अधिकारो के साथ साथ कर्तब्यों को याद रखना चाहयें। उन्होने कहा कि जिस कार्य को करे उसको पूरे भाव से करे। उन्होने कहा कि किसी को सुझाव देने से पूर्व उस स्वयं अमल करें। उन्होंने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का यदि कोई कार्य हो तो उसे प्राथमिकता पर करें और उनका सम्मान करें l उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें तथा उन्हें देश का एक अच्छा नागरिक बनाए। इस अवसर पर समस्त अपर जिलाधिकारी गण, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट गण, कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी के साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर थाना कोतवाली में ध्वजारोहण कर, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज  : आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने थाना कोतवाली में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए मिष्टान्न वितरण किया गया।

Monday, August 10, 2026

नशामुक्त युवा ही बनाएंगे सशक्त और विकसित भारत- प्रो. सत्यकाम...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा संचालित नशा उन्मूलन एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए सोरांव क्षेत्र के लेहरा गांव के कंपोजिट विद्यालय, लेहरा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से ग्रामीणों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने सरल संवादों और जीवंत अभिनय के माध्यम से यह दर्शाया कि नशे की शुरुआत कई बार शौक, जिज्ञासा अथवा गलत संगति से होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करने लगती है। प्रस्तुति के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को हर प्रकार के नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर गांव  पहुंचे विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रोफेसर सत्यकाम ने विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि नशा केवल किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। इसलिए नशा उन्मूलन के अभियान को केवल संस्थागत कार्यक्रम न मानकर सामाजिक आंदोलन का स्वरूप देना होगा। कुलपति ने कहा कि परिवार नशे के विरुद्ध जागरूकता की पहली और सबसे प्रभावी इकाई है। माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों को बच्चों और युवाओं के व्यवहार में होने वाले परिवर्तनों के प्रति सजग रहना चाहिए। युवाओं को भी यह समझना होगा कि उनका स्वास्थ्य, ऊर्जा और प्रतिभा केवल उनके स्वयं के लिए नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने ग्रामवासियों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे सभी प्रकार के नशे से अपने परिवार को सुरक्षित रखने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, जागरूक, अनुशासित और नशामुक्त युवा शक्ति ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ज्योति, दिग्विजय, शिवा एवं उनकी टीम ने की। कलाकारों ने नशे के कारण उत्पन्न होने वाली पारिवारिक समस्याओं, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा सामाजिक एवं आर्थिक कठिनाइयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही नशे से बचाव, समय रहते उचित मार्गदर्शन तथा परिवार और समाज के सहयोग की आवश्यकता को भी रेखांकित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशे के विरुद्ध संघर्ष में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। विशेष रूप से विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, परिवारों और स्थानीय समुदायों को मिलकर युवाओं में जागरूकता उत्पन्न करनी होगी। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. ज्ञान प्रकाश यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जन-जागरूकता कार्यक्रमों की सार्थकता तभी है, जब उनका संदेश विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर समाज और गांवों तक पहुंचे। नुक्कड़ नाटक जनसंचार का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके द्वारा गंभीर सामाजिक विषयों को भी सहज एवं रोचक तरीके से आमजन तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों, कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों तथा लेहरा गांव के ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल विनय कुमार, प्रो. विनोद कुमार गुप्त, प्रो. मीरा पाल, डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव, डॉ. धर्मराज यादव तथा डॉ. आशा कृष्ण सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Sunday, August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान का भव्य शुभारंभ, निकाली गई तिरंगा रैली...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : हर घर तिरंगा अभियान-2026 का शुभारंभ आज अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल से भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर-1 से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर पहुंचने के उपरांत अतिथियों एवं उपस्थित लोगों द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकार सुजाता केसरी एंड कंपनी द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक भावनाओं से ओत-प्रोत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों द्वारा “हमारे देशवा सोनवा के चिरैया”, “मोरे झूलनी के छैया”, “बलम दुपहरिया बिताई द हो”, “मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे” आदि प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा हर घर तिरंगा थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जनपद के प्रमुख विद्यालयों, जिनमें मेरी वाना मेकर, जीजीआईसी कटरा एवं बेसिक विद्यालय चौक के छात्राओं ने आकर्षक एवं भव्य रंगोलियां बनाकर देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज नगर निगम के माननीय महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य नौजवानों एवं क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन महान क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत को याद करने तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए हमारे वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध निरंतर संघर्ष किया और अंततः देश को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाई। हमें उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन श्री अनिल कुमार गुप्ता ‘अन्नू भैया’ ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रयागराज में 09 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रतिदिन विभिन्न स्थलों पर देशभक्ति एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जनपदवासियों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने तथा अपना समय देकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी का स्वागत एवं सम्मान जिला विकास अधिकारी श्री जी.पी. कुशवाहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अभिलेखागार, प्रयागराज द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन एवं हर घर तिरंगा थीम पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगों द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री नीरज मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह, जिला कमांडेंट होमगार्ड श्री रणजीत सिंह, जिला स्काउट मास्टर श्री फिरोज खान, उद्यान अधीक्षक श्री जगदीश प्रसाद, श्री शशिकांत मिश्रा, संस्कृति विभाग के श्री विकास, श्री रोशन लाल, श्री अजय कुमार, श्री मोहम्मद सफीक, श्री सत्यम, श्री शुभम, श्री निर्भय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन पाण्डुलिपि अधिकारी श्री गुलाम सरवर एवं क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी श्री राकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृति विभाग के श्री हरिश्चंद्र दुबे ने किया।

थाना एयरपोर्ट पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : थाना एयरपोर्ट पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0स0-110/2026 धारा 109(1)/127(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त रोहित सिंह पुत्र ह्रदय नारायन सिंह मकान नम्बर RZ- 71 दिचाँऊ कला, गली नं 08 बी ब्लाक नियर दिचाऊँ बस स्टैन्ड, नजफगढ़ थाना बाबा हरिदास दिल्ली 110043 हाल पता म0नं0 122 इरवो कॉलोनी पीपलगांव थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 09.08.2026 को ऐरावत चौराहे से यूनाइटेड मेडिसिटी रावतपुर जाने वाले रोड के पास थाना क्षेत्र एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण रोहित सिंह पुत्र ह्रदय नारायन सिंह मकान नम्बर RZ-71 दिचाँऊ कला, गली नं 08 बी ब्लाक नियर दिचाऊँ बस स्टैन्ड, नजफगढ़ थाना बाबा हरिदास दिल्ली 110043 हाल पता  म0न0 122 इरवो कॉलोनी पीपलगांव थाना एयरपोर्ट प्रयागराज, उम्र करीब 35 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण मु0अ0स0-110/2026 धारा 109(1)/127(2) बी0एन0एस0 थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम। 1. उ0नि0 राहुल कुमार सिंह, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 परितोष यादव, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज ।3. हे0का0 अमरनाथ यादव, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS