Tuesday, March 4, 2025

थाना कर्नलगंज व SOG टीम ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : थाना कर्नलगंज व SOG नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कर्नलगंज के पंजीकृत मु0अ0सं0- 64/2025 धारा 103(2)/191(2)/191(3)/352/61(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सूरजभान सिंह पुत्र संतोष सिंह नि0 कल्याणपुर थाना जामों जनपद अमेठी को दिनांक 03.03.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर बक्शी बाँध रोड निकट सुलभ शौचालय सब्जी मण्डी थाना क्षेत्र कर्नलगंज प्रयागराज से गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन (काली रंग की स्कॉर्पियो) रजि0 नं0-UP32MU7798 बरामद की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। विदित हो कि उक्त चार पहिया वाहन सवार अभियुक्त द्वारा मुकदमें से सम्बन्धित मृतक शशांक सिंह उर्फ अमन पुत्र शिवकुमार यादव निवासी- जगदीशपुर थाना नवाबगंज प्रयागराज की ममफोर्डगंज स्थित फव्वारा चौराहे के पास बीएसए आफिस के सामने गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सूरजभान सिंह पुत्र संतोष सिंह नि0 कल्याणपुर थाना जामों जनपद अमेठी, उम्र करीब 26 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 64/2025 धारा 103(2)/191(2)/191(3)/352/61(2) बी0एन0एस0 थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। अपराधिक इतिहास का विवरण- 1.मु0अ0सं0- 819/2019 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।2.मु0अ0सं0- 990/2020 धारा 147/148/149/307/504 भा0द0वि0 थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.मु0अ0सं0- 536/2020 धारा 504/506 भा0द0वि0 थाना जॉर्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज। 4.मु0अ0सं0- 547/2019 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन (काली रंग की स्कार्पियो) रजि0 नं0- UP32MU7798गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1. प्र0नि0 प्रदीप कुमार सिंह, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 संदीप यादव, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, SOG नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. हे0का0 बन्धन कटियार, SOG नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. का0 कौशलेन्द्र सिंह, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. का0 श्रवण यादव, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 8. का0 राजेश्वर कुमार, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 9. का0 अभिनव दीक्षित, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
10. म0का0 प्रियंका पाण्डेय, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS