Tuesday, April 1, 2025

जिलाधिकारी ने ऑगनबाडी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति बढाने के निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकार मधुसूदन हुल्गी द्वारा एन0आई0सी0 मीटिंग हाल में राष्ट्रीय पोषण मिशन, ईकेवाईसी बेरीफिकेशन,आधार बेरीफिकेशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, होम विजिट, आईजीआरएस, बीएचएसएनडी, उपस्थिति एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।  बैठक में जिलाधिकारी ने ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की, जिस पर बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने पर उन्होंने सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों को कड़ी फटकार लगाते हुए बच्चों की उपस्थिति 80 प्रतिशत तक बढ़ाये जाने के निर्देश दियें। उन्होंने ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ऑगनबाड़ी केन्द्रों में समय से पहुॅचकर केन्द्रो को खोलने के निर्देश दियें। उन्हांने सभी सुपरवाइजरों को कहा कि सर्घषशील ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लगातार प्रशिक्षित करते हुए उन्हें प्रेरित कर उनके व्यावहार परिवर्तन का प्रयास करना चाहिए जब भी आप होम विजिट करें यह सुनिश्चित करें तो उस घर का बच्चा ऑगनबाडी जरूर आयें। सभी सुपरवाईजर पोषण ट्रैकर पर बच्चों की उपस्थित जरूर दर्ज हो जिन ऑगनबाडी कार्यकत्री को पोषण टै्रकर न चलाना आता हो तो उसे ऐसी ऑगनबाडी कार्यकत्रियों को चिन्हित कर ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाय। सभी सीडीपीओं एवं सुपरवाईजर यह सुनिश्चित करें कि सभी ऑगनबाडी केन्द्रों में निर्धारित स्लेबस के हिसाब से ही पढाई हो। उन्होंने कहा कि जो भी ऑगनबाडी कार्यकत्रियॉ अच्छा काम कर रही है उन्हें सम्मानित भी किया जाय। सभी सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों को कहा कि आप सभी जानते है ऑगनबाडी केन्द्र बच्चों की शिक्षा की नीव है। सरकार ने नीव बनाने का काम आपको सौपा है, इसको पूरे इमानदारी के साथ निभायें। जिलाधिकारी ने आधार वेरीफिकेशन में कनैली, कड़ा, नेवादा, सिराथू में कम पाये जाने पर इस महीने के अन्त तक 80 प्रतिशत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डीपीओ कार्यालय के प्रधान सहायक उमेश द्विवेदी द्वारा कौशाम्बी जनपद में निवास न करते पाये जाने पर उनका आवासीय भत्ता रोकने का निदेश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS