Tuesday, April 1, 2025

अपर जिलाधिकारी ने ओसा मंडी में गेंहूँ क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा ओसा मंडी में संचालित गेंहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। खाद्य विभाग के कय केन्द्रों को छोड़कर किसी भी कय केन्द्र पर अभी गेंहूँ की खरीद प्रारम्भ नही होने के कारण उनके द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। सभी कय केन्द्र प्रभारियों को फटकार लगाते हुए सचेत किया गया कि खेतों में गेंहूँ की कटाई प्रारम्भ हो गयी है अतः सभी केन्द्र प्रभारी कृषकों से सम्पर्क कर अधिक से अधिक मात्रा में गेंहूँ की खरीद करना सुनिश्चित करें। मंडी समिति के क्रय केन्द्र प्रभारी दिलीप वर्मा को कड़ें निर्देश दिये गये कि मंडी में आवक तथा बाजार भाव की सूचना प्रतिदिन उपलब्ध करायें। मंडी परिसर में क्रय केन्द्रों के आस-पास बिचौलियों की सक्रियता पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। किसी भी दशा में डिस्ट्रेस सेल बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि ओसा मंडी में खाद्य विभाग के 02 तथा पी०सी०एफ०, पी०सी०यू०, नैफेड, मंडी परिषद एवं भा०खा०नि० का 01-01 इस प्रकार कुल 07 क्रय केन्द्र स्थापित हैं। अभी तक खाद्य विभाग के प्रथम क्रय केन्द्र पर 82 कु० तथा द्वितीय कय केन्द्र पर 55 कु० गेंहूँ की खरीद की गयी है। अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी उपजिलाधिकारियों को पंजीकरण सत्यापन में भी तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं ताकि गेंहूँ की खरीद प्रभावित न हो। निरीक्षण के समय जिला खाद्य विपणन अधिकारी, उपस्थित रहें।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS