Tuesday, May 13, 2025

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने कुल 93 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल लाभान्वित किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायता उपकरण योजनान्तर्गत दिनांक 13 मई, 2025 को विकास खण्ड परिसर करछना, प्रयागराज में सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पीयूष रंजन निषाद विधायक, विधानसभा क्षेत्र करछना, प्रयागराज मुख्य अतिथि, सरोज द्विवेदी, माननीय प्रमुख क्षेत्र पंचायत करछना, प्रयागराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों द्वारा अपने कर-कमलों से 72 ट्राईसाइकिल, 06 एम0आर0 किट, 05 व्हील चेयर, 10 स्मार्ट केन एवं 14 जोडी वैशाखी का वितरण कर कुल 93 दिव्यांगजनों को लाभान्वित कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा गया कि व्यक्ति शारीरिक रूप से दिव्यांग हो सकता है, किन्तु आत्मशक्ति से दिव्यांग नहीं हो सकता है। उक्त कार्यक्रम में कमलेश द्विवेदी, प्रमुख प्रतिनिधि, औतार किशन सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के जमुनापार के पदाधिकारी, अमित कुमार मिश्र, खण्ड विकास अधिकारी, करछना, प्रयागराज एवं विकास खण्ड में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी, अशोक कुमार गौतम, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रयागराज एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में कार्यरत चन्द्रभान द्विवेदी, समन्वयक, बचपन डे केयर सेण्टर, संदीप कुमार शुक्ल, आशीष कुमार वर्मा, संजय यादव, शैलेन्द्र दूबे उपस्थित रहें।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS