Tuesday, May 13, 2025

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पटलों के फाइलों का गहनता पूर्वक अवलोकन किया एवं फाइलों के रख रखाव को भी देखा। कार्यालय में कोई भी पटल में फाइलों के रख रखाव की व्यवस्था सही नहीं थी कोई भी फाइल व्यवस्थित ढंग से रखी नहीं पायी गयी। सम्बन्धित पटलों में अन्य पटलों की फाइल पायी गयी। इन पटलों में फाइलों का रख रखाव कर रहे कर्मचारियों से  फाइलों के सम्बन्ध में जानकारी मांगी गयी तो इनके द्वारा कोई भी उचित उत्तर नहीं दिया गया। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि विभागीय कर्मचारी स्वास्थ्य से सम्बन्धित बजट एवं योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी मांगने पर संतोष जनक जानकारी नहीं दे पाये। निरीक्षण के दौरान डॉ0 राहुल सोते हुए पाये गये जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी जताते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यालय में फाइलों के रख रखाव सही न होने, सम्बन्धित पटलों के कर्मचारियों को फाइलों के सम्बन्ध में जानकारी न होने एवं फाइलों के नम्बरिंग सही न पाये  जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को सचेत करते हुए निर्देशित किया गया है कि कार्यालय में संविदा कर्मियों/कर्मचारियों के कार्य प्रणाली में सुधार लाये एवं फाइलों का रख रखाव व्यवस्थित ढंग से किया जाय यह सुनिश्चित करें।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS