रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा आगामी त्यौहार श्रावण मास/कांवड़ यात्रा तथा मोहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के दृष्टिगत थाना मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्रांतर्गत ग्राम अफ़जलपुर बारी में भ्रमण करते हुए मोहर्रम के जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया एवं ताजिया रखने के स्थानों का अवलोकन करते हुए ताजियादारों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता की गई और उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु आम जनमानस से अपील करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गई । त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सिराथू मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment