Saturday, June 28, 2025

पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा में सुनी फरियादियों की समास्याएं...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : जनपद में थाना/समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के साथ थाना मोहब्बतपुर पइंसा में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हो रहे प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रकरणों में सम्बन्धित को टीम बनाकर त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान महोदय द्वारा पूर्व प्रकरण में आवेदकों से वार्ता कर फीडबैक लिया गया* एवं संतोषजनक समाधान किए जाने की समीक्षा की गयी। समाधान दिवस पर जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी सिराथू सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS