रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : शहर पश्चिमी के गंगा पट्टी मंडल की हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा की बैठक हुई। संयोजक रामजी शुक्ला ने पदाधिकारियों से अपील किया सभी लोग अपने-अपने घरों में झंडा फहराए, लोगों को भी बताएं। महानगर कोषाध्यक्ष रामलोचन साहू ने कार्यकर्ताओ को संबोधित कर उनसे ज्यादा से ज्यादा घरों में जाकर तिरंगा लगाने एवं तिरंगा यात्रा निकलने के लिए अपील किया। मंडल अध्यक्ष अनिल मौर्य ने कहा कि सभी कार्यकर्ता घरों पर तिरंगा फहराकर, तिरंगा यात्रा रैली निकाले और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं, भाई चारे का संदेश दे। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक रामजी शुक्ला मंडल अध्यक्ष अनिल मौर्य, राजू सिंह, श्रवण पासी, विशाल पाण्डेय, अरविन्द सोनकर, काजल पटेल एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment