Saturday, August 9, 2025

जमुना पट्टी में भाजपा ने हर घर तिरंग यात्रा को लेकर की बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : शहर पश्चमी विधानसभा के यमुना पट्टी मंडल के झलवा वृन्दावन गार्डन में हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर आयोजित हुई। मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया।संयोजक रामजी शुक्ला ने लोगों से अपील किया कि तिरंगा यात्रा निकाल कर भाई चारे का संदेश दें, महानगर कोषाध्यक्ष रामलोचन साहू ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हो और अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराए। मंडल अध्यक्ष श्रवण पाल ने बताया कि हम अपने मंडल के पदाधिकारियों से अपील करते है, कि तिरंगा यात्रा निकाल कर अपने मंडल की तरफ से महानगर व प्रदेश तक अच्छा संदेश जाएं, और भव्य व दिव्य तरीके तिरंगा यात्रा निकाल कर भाईचारे का संदेश दें और शांतिपूर्ण मनाएं। मौके पर मुक्त वक्ता राजेश सिंह पटेल जिला मंत्री राम जी शुक्ला मंडल प्रभारी और हमारे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञान बाबू केसरवानी के नेतृत्व में बैठक हुई तिरंगा यात्रा के मंडल संयोजक संजय केसरवानी मंडल सहसंयोजक नितेश सिंह मंडल सहसंयोजक भीम पासी और मंडल महामंत्री आलोक सिंह पटेल सोनी लखवानी सेक्टर संयोजक अजीत कुमार, राम प्रकाश पटेल और सभी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS