Monday, September 8, 2025

साइबर क्राइम थाना ने पोर्न वीडियो, सीबीआई/सीआईडी अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग के 04 सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 25/08/2025 को साइबर क्राइम थाना जनपद कौशाम्बी श्री सुनील कुमार गुप्ता पुत्र लल्लू गुप्ता निवासी ग्राम अकबराबाद थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 15.08.2025 से 25.08.2025 तक उनके साथ सीबीआई अधिकारी बनकर पोर्न वीडियो देखने व फर्जी मुकदमें में फसाने की धमकी देकर 31500/- रु० भिन्न भिन्न तिथियों में विभिन्न खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना जनपद कौशाम्बी में मु0अ0सं0 10/25 धारा 318(4)/319 (2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार द्वारा घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु साइबर क्राइम थाना/जनपदीय साइबर क्राइम सेल को निर्देशित किया गया था।कार्यवाही का विवरण- उपरोक्त क्रम में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों व इलेक्ट्रानिक अभिलेखों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुये म०प्र० में संचालित साइबर क्राइम हॉट स्पॉट के अंतर्राज्यीय गैंग के 04 सक्रिय अभियुक्तों 1. शोभित उर्फ बाबूलाल पटेल पुत्र भैयाराम निवासी ग्राम मंगेला पोस्ट पटोरी थाना बाकल जिला- कटनी म0प्र0 2. सुरेन्द्र पटेल उर्फ मलंगी पुत्र केशव पटेल निवासी ग्राम मंगेला पोस्ट पटोरी थाना बाकल जिला- कटनी म०प्र० 3. सोनू सेन पुत्र परषोत्तम सेन निवासी ग्राम बगवार कला थाना रैपुरा जिला- पन्ना म०प्र० 4. अरविन्द लोधी पुत्र रोहिणी प्रसाद लोधी निवासी ग्राम खैरो पोस्ट गंज थाना रैपुरा जिला पन्ना म०प्र० को थाना बाकल क्षेत्र जिला कटनी म०प्र० से गिरफ्तार कर ट्रान्जिट रिमांड पर जनपद कौशाम्बी लाया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।अपराध का तरीका - पूछतांछ करने पर अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग कूट रचना करके फर्जी नाम पते पर सिम खरीद कर एवं बैंक में खाता खुलवाकर उसका एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक प्राप्त करते है और फर्जी तरीके से फाइनेंस पर मोबाइल खरीद कर अपने गैंग के सरगना रशीद को दे देते थे, जिससे रशिद लोगो को फोन करके स्वंय को सीबीआई/सीआईडी का अधिकारी बताकर, पोर्न बीडियो देखने व फर्जी मुकदमें में फसाने की धमकी देकर टीम भेजकर उठवा लेने की धमकी देता है और पैसा की मांग करता है, हम लोग गूगल से किसी अधिकारी की वर्दी में फोटो डाउनलोड कर व्हाट्स एप की डीपी पर लगा लेते है, जिससे लोगो को डरा धमका सकें। लोगो से पैसो की मांग करके मोटी रकम ऑनलाइन खाते में ट्रान्सफर करवा लेते है। इसी तरह से जनपद कौशाम्बी से एक व्यक्ति से 31500/- रू0 की धोखाधडी कर अपने खाते में ट्रान्सफर करवा लिये थे। अपराधियों द्वारा राजस्थान, दिल्ली, पंजाब एवं देश के अन्य स्थानों से भी धोखाधड़ी कर कुल लगभग 43 लाख रुपये का वित्तीय लेन-देन किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तगण - 1. शोभित उर्फ बाबूलाल पटेल पुत्र भैयाराम निवासी ग्राम मंगेला पोस्ट पटोरी थाना बाकल जिला कटनी म०प्र० 2. सुरेन्द्र पटेल उर्फ मलंगी पुत्र केशव पटेल निवासी ग्राम मंगेला पोस्ट पटोरी थाना बाकल जिला कटनी म०प्र० 3. सोनू सेन पुत्र परषोत्तम सेन निवासी ग्राम बगवार कला थाना रैपुरा जिला पन्ना म०प्र० 4. अरविन्द लोधी पुत्र रोहिणी प्रसाद लोधी निवासी ग्राम खैरो पोस्ट गंज थाना रैपुरा जिला पन्ना म०प्र० अनावरित अभियोग- मु0अ0सं0 10/25 धारा 318 (4)/319 (2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट साइबर क्राइम थाना जनपद कौशाम्बी। आपराधिक इतिहास- 1. अभियुक्त सुरेन्द्र पटेल उपरोक्त के विरुद्ध थाना बाकल जिला कटनी म०प्र० में जुआ अधिनियम का अभियोग। पंजीकृत है। 2. अभियुक्त सोभित के विरूद्ध थाना बाकल जिला कटनी म०प्र० में सार्वजिनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करने के व मारपीट के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। NCRP PORTAL से सम्बन्धित शिकायत का विवरण- 1. शिकायत संख्या 32709250069458 भरतपुर, राजस्थान (धोखाधडी धनराशि कुल 90000 रू0) 2. शिकायत संख्या 30808250071722 सेन्ट्रल दिल्ली (धोखाधडी धनराशि कुल 5000 रू०) 3. शिकायत संख्या 22508250017129 भटिन्दा पंजाब (धोखाधडी धनराशि कुल 220000 रु0) 4. शिकायत संख्या 23108250124396 जनपद कौशाम्बी उ०प्र० (धोखाधडी धनराशि कुल 31500 रु0) बरामदगी विवरण - 1. 04 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन 2. 45 अदद जीओ व एयरटेल कम्पनी के सिमकार्ड। 3. 31500/- की सम्पूर्ण धनराशि को फ्रीज कराया गया।गिरफ्तारकरने वाली पुलिस टीम- साइबर क्राइम थाना/जनपदीय साइबर सेल टीम, जनपद कौशाम्बी

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS