रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : कमिश्नर मंडल प्रयागराज सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रेंज प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, कोइलहा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत 500 कन्याओं का पूजन किया गया एवं उन्हें फल व मिठाइयां वितरित की गई, मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार एवं जिलाधिकारी कौशाम्बी मधुसूदन हुल्गी भी मौजूद रहे। साथ ही क्षेत्राधिकारी चायल, थानाध्यक्ष संदीपनघाट एवं विद्यालय प्रशासन ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में महोदय ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। अंत में मिशन शक्ति अभियान से संबंधित जानकारी-पुस्तिकाएँ (पंपलेट) वितरित की गईं और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
No comments:
Post a Comment