रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद के थाना सैनी में आवेदक श्री श्रवण कुमार पटेल पुत्र मोहनलाल पटेल निवासी कानूनगो का पुरवा कस्वा सिराथू थाना सैनी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि आज शाम के समय घर पर मेरी भाभी अंजली पटेल पत्नी दिलीप पटेल अकेली थी तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के अंदर कमरे में भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सैनी में मु0अ0सं0 345/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घटना की गम्भीरता को देखते हुए सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर निर्देशित किया गया था। आज दिनांक 10.10.2025 की सुबह मुखविर की सटीक सूचना के आधार पर ग्राम सयारा के पास से अभियुक्त बलवीर पटेल पुत्र विजय बहादुर निवासी गरीब का पुरवा थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी, को थाना सैनी एवं एसओजी पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय, मंझनपुर भेजा गया है। पूछताछ का विवरण- अभियुक्त द्वारा गहन पूछताछ करने पर बताया गया कि उसकी मृतका के साथ लगभग 2 वर्ष पहले शादी तय हुई थी जो बाद में टूट गयी थी तभी से मेरा मृतका अंजली पटेल के साथ प्रेम प्रसंग था, अंजली की 05 माह पूर्व शादी हो गई थी उसके बाद भी वह लगातार मुझसे बातचीत करती थी एवं मिलने का तथा अपने साथ ले चलने के लिए दवाब बनाती थी। इससे परेशान होकर मैने चाकू से गला रेतकर अंजली की हत्या कर दी थी एवं मौके से फरार हो गया था।बरामदगी का विवरण- हत्या की घटना में प्रयुक्त चाकू(आलाकत्ल) , मृतका का मोबाइल, एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस।
No comments:
Post a Comment