Thursday, October 9, 2025

सयात मीठेपुर हाईवे रोड गुप्ता ढ़ाबे के सामने स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के कर्मचारी ने एक व्यक्ति को मारापीटा...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : प्रार्थी राकेश कुमार सोनकर पुत्र स्व० बीरबल गाम-केसारी, थाना सैनी, जनपद-कौशाम्बी का निवासी है। प्रार्थी विगत दिनांक 07.10.2024 को सुबह 7.00 बजे मोजा कमासिन में सयात मीठेपुर रोड में स्थित गुप्ता ढाबा के सामने पेट्रोल पम्प पर 100/- रुपया (एक से) का पेट्रोल भराया था, प्रार्थी बैलाहाई बाजार अझुवा के सामने पहुंचा ही था कि गाड़ी का तेल खत्म हो गया। प्रार्थी को एहसास हुआ कि पेट्रोल पम्प पर तैनात कर्मचारी तेल कम डालते है। उसी को परखने के लिए आज दिनाक 09-10-2025 को शाम 6.00 बजे उक्त पाप पर गाड़ी में तेल भराने गया हुआ था। उस समय राजेश कुमार नाम का व्यक्ति तेल भर रहा था जिससे प्रार्थी ने 100/-रु० का तेल (पेट्रोल) भरने के लिए कहा। तेल भरते समय मीटर चल रहा था किन्तु तेल निकल नहीं रहा था जब 70 प्वाइंट हुआ उसके बाद तेल निकला तभी प्रार्थी ने मशीन बंद करने के लिए कहा किन्तु वह बन्द नहीं किया तभी बन्द किया जब 100 प्वाइंट पूरा हो गया। प्रार्थी ने कहा कि तेल नहीं गया तुम लोग घटलौटी करते हो इतने में राजेश कुमार प्रार्थी का कालर पकड़़कर मारने लगा तभी दो अन्य वर्कर आ गये और माँ बहन की गाली देते व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि CCTV कैमरा बन्द करो इसको गोली मार दूंगा। मालिक निकलकर वर्कर को मना कर रहे थे किन्तु उनकी बात मान नहीं रहे थे। पीड़ित ने थाना सैनी में लिखित शिकायत करके उस दबंग व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS