Monday, November 10, 2025

थाना सैनी पुलिस व एसओजी की कार्यवाही में 03 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाक 10.11.2025 को थाना सैनी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर धाता-सिराथू रोड़ स्थित ससुर खदेरी नदी के पुल पर बिना नम्बर प्लेट की खड़ी सफेद वेन्यू कार की चेकिग की गयी तो अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त 03 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 44 किलो 190 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत 11 लाख रू०), 01 अदद वेन्यू कार बरामद की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सैनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से बरामद अवैध गाँजा के बारे में पूछने पर बताया कि यह गाँजा उड़ीसा का एक व्यक्ति हमें देकर गया था, जिसका हम नाम पता नहीं जानते है, इस गाँजे को हमलोग सोमवार को 09 बजे तक खागा में एक व्यक्ति को डिलिवर करने वाले थे, उस व्यक्ति का भी नाम पता मालूम नहीं है, वह व्यक्ति सोमवार के दिन हमें खागा में मिलता है, हम उसे देकर वापस आ जाते हैं। आज हम लोग खागा ही जा रहे थे कि रास्ते में गाड़ी चला रहे निखिल को नींद आने लगी तो सोचा कि थोड़ी देर आराम कर ले फिर निकलेगें पैसों की लालच में आकर हमलोग यह काम करते है। गिरफ्तार अभियक्तों का नाम व पता- 1. निखिल मिश्रा पुत्र भैयालाल मिश्रा निवासी मऊ जनपद चित्रकूट। 2. कल्लू पटेल पुत्र बिहारीलाल निवासी अहमदगंज कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट। 3. अनिल सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह निवासी कोपामऊ थाना मऊ जनपद चित्रकूट। पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 382/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट थाना सैनी जनपद कौशाम्बी। बरामदगी का विवरण- 1. 44 किलो 190 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत 11 लाख रू0) 2. एक अदद सफेद वेन्यू कार (बिना नम्बर प्लेट) गिरफ्तारी करने वाली टीम- थाना सैनी पुलिस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS