Friday, November 14, 2025

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बीट आरक्षियों की मीटिंग की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों के बीट आरक्षियों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक के दौरान बीट आरक्षियों द्वारा तैयार किए गए बीट बुकों का निरीक्षण किया गया तथा बीट व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।गोष्ठी में महोदय द्वारा बीट आरक्षियों को अपने-अपने बीट क्षेत्रों में  नियमित भ्रमण, आवश्यक सूचनाओं का संकलन करते हुए बीट पुस्तिका में अंकित किए जाने , बीट क्षेत्रों से संकलित सूचना के आधार पर बीट सूचना रोजनामचाआम में दर्ज करने , अपराध नियंत्रण एवं जनसंपर्क को और अधिक सबल बनाने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक बीट आरक्षी को अपने क्षेत्रों से संबंधित अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने,सक्रिय भूमिका निभाने एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रेरित किया गया।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS