रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : महर्षि दयानंद बालिका इंटर कॉलेज मनौरी में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेला का आयोजन किया गया मेले का प्रारंभ मां सरस्वती, महर्षि दयानंद जी एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके लालता प्रसाद, पुरुषोत्तम दास, मनोज कुमार , मनीष कुमार, मोनिका केसरवानी प्रधानाचार्या और सीमा चक्रवर्ती आदि लोगों द्वारा किया गया बच्चों ने ताली बजाकर स्वागत किया। बच्चों द्वारा राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गान किया गया मेले में दो झूला और खाने पीने का स्टॉल लगाया गया। खाने का स्टॉल रसगुल्ला, फुल्की, चुरमुर, समोसा, लड्डू, ट्रॉफी, आइसक्रीम, खोलना, अप्पे, इटली ,डोसा, चाऊमीन, मोमोज,गुड़ की जलेबी, दमआलू , मठरी, चिप्स, कुरकुरे बिस्कुट आदि थे। बच्चों ने घूम घूम कर खाने का खूब आनंद लिया। नाव और झूला की सवारी भी किया। इस मेले में आसपास के स्कूलों के बच्चों को भी आमंत्रित किया गया था सभी बच्चों ने इस मेले में आकर खूब आनंद उठाया और डीजे के गाने पर डांस भी किया। आज का बाल दिवस बच्चों को समर्पित था। इस मेले को सभी ने खूब प्रशंसा किया कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी होते रहे जिसे सभी बच्चे इसका आनंद उठा सके।
No comments:
Post a Comment