Sunday, April 26, 2026

थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने तीन अभियुक्त गिरफ्तार कर, कब्जे से 02 अवैध देशी जिन्दा बम व घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 133/2026 धारा 326(G) बीएनएस व 4 विस्फोटक पदार्थ अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्तों 1. अमरजीत सिंह उर्फ गोलू ठाकुर पुत्र राम विनय सिंह निवासी बी-26 पत्रकार कालोनी अशोकनगर थाना कैण्ट जनपद प्रयागराज व म0नं0 26 मयूर बिहार कालोनी देवप्रयागम थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज मूल निवासी बस स्टैण्ड के पास बक्सर थाना बक्सर जनपद बक्सर बिहार, 2. मानस यादव उर्फ तुषार यादव पुत्र राजीव यादव निवासी हाल पता ज्योति अपार्टमेन्ट फ्लैट नं0 51 नियर रोडवेज वर्कशाप थाना सिविल लाइन्स जनपद प्रयागराज, मूल पता – चुम्बक फैक्ट्री चमनगंज थाना झूँसी जनपद प्रयागराज, 3. आर्यन चौधरी पुत्र सूरज कुमार उर्फ पंकज चौधरी निवासी म0नं0- 03, 7 आफिसर लाइन न्यू कैण्ट थाना कैण्ट जनपद प्रयागराज मूल निवासी म0नं0 29 बाबाजी का छावनी आलम का टीला जिला दौसा राजस्थान, एलसीडी घाट कंकरबाग पटना को मुखविर खास की सूचना पर दिनांक-26.04.2026 पोलो ग्राउण्ड मजार के पास थाना क्षेत्र सिविल लाइंस से गिरफ्तार कर कब्जे से 02 अवैध देशी जिन्दा बम व घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी रजि0नं0- UP70GL2054 बरामद की गई। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 की बढोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्तों द्वारा दिनांक 25.04.2026 को थाना सिविल लाइंस अंतर्गत एक रेस्टोरेंट के पास विस्फोटक पदार्थ फेंका गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण– 1. अमरजीत सिंह उर्फ गोलू ठाकुर पुत्र राम विनय सिंह निवासी बी-26 पत्रकार कालोनी अशोकनगर थाना कैण्ट जनपद प्रयागराज व म0नं0 26 मयूर बिहार कालोनी देवप्रयागम थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज मूल निवासी बस स्टैण्ड के पास बक्सर थाना बक्सर जनपद बक्सर बिहार, उम्र 21 वर्ष। 2. मानस यादव उर्फ तुषार यादव पुत्र राजीव यादव निवासी हाल पता ज्योति अपार्टमेन्ट फ्लैट नं0 51 नियर रोडवेज वर्कशाप थाना सिविल लाइन्स जनपद प्रयागराज, मूल पता- चुम्बक फैक्ट्री चमनगंज थाना झूँसी जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष। 3. आर्यन चौधरी पुत्र सूरज कुमार उर्फ पंकज चौधरी निवासी म0नं0 03, 7 आफीसर लाइन न्यू कैण्ट थाना कैण्ट जनपद प्रयागराज मूल निवासी म0नं0 29 बाबाजी का छावनी आलम का टीला जिला दौसा राजस्थान, एलसीडी घाट कंकरबाग पटना उम्र 22 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 133/2026 धारा 326(G) बीएनएस व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। आपराधिक इतिहास- अभियुक्त अमरजीत सिंह उर्फ गोलू ठाकुर उपरोक्त- 1. मु0अ0सं0- 357/2024 धारा 110/115(2)/191(2)/351(2)/352/74/78 बीएनएस व 7/8 लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. मु0अ0सं0- 133/2026 धारा 326(G) बीएनएस व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 02 अवैध देशी जिन्दा बम व घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी रजि0नं0 UP70GL2054  गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 अभय कुमार सिंह, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 वीरेन्द्र यादव, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 रूपेश कुमार, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. हे0का0 मो0 समीर, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. हे0का0 राजेश कुमार, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. का0 रजत नंदन, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS