रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : थाना करैली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 80/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्त गिरीश चन्द्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल पुत्र स्व0 हीरा लाल निवासी चाट वाली गली थाना करैली जनपद प्रयागराज को पानी टंकी ऐनुद्दीनपुर थाना क्षेत्र करैली प्रयागराज से गिरफ्तार कर कब्जे से आलाकत्ल जूस पीसने का एल्युमीनियम का नुकीला धातु बरामद किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। घटना का विवरण- दिनांक 25.04.2026 को वादिनी मुकदमा श्रीमती रंजना जायसवाल पत्नी गिरीश चन्द जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल निवासी चाट वाली गली थाना करैली जनपद प्रयागराज द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि वादिनी के पति गिरीस चन्द्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल द्वारा उनके पुत्र प्रिंयांशु जायसवाल की हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना पर थाना करैली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 80/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण– गिरीश चन्द्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल पुत्र स्व0 हीरा लाल निवासी चाट वाली गली थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 48 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण– मु0अ0सं0 80/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- आलाकत्ल जूस पीसने का एल्युमीनियम का नुकीली धातु
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 आशीष सिंह, थाना प्रभारी करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 रमेश कुमार सिंह, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 अवधेश गिरी, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 सुमित कुमार सिंह, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 सचिन कुमार, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
No comments:
Post a Comment