Thursday, April 9, 2026

थाना झूंसी पुलिस ने चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : थाना झूंसी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 102/2026 धारा- 305(a)/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 02 अभियुक्त 1. अजय प्रकाश पुत्र राम चन्द्र  निवासी मनौरी मेन गेट एयर फोर्स गेट के सामने पूरामुफ्ती थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज 2. विनोद कुमार पटेल पुत्र शिवनारायण पटेल  निवासी मनौरी मेन गेट एयर फोर्स गेट के सामने पूरामुफ्ती थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 09.04.2026 को त्रिवेणीपुरम रेलवे ग्राउंड के पास थाना क्षेत्र झूंसी से गिरफ्तार किया गया  तथा उनके कब्जे से चोरी से सम्बन्धित सामान ( 02 ग्राइंडर, 01 ड्रिल मशीन, 02 ब्लेड छोटा,02 कटर,01 प्लास तथा कटे-जले हुए तार का कॉपर) व घटना मे प्रयुक्त 01 मोटर साईकिल रजि0नं0 UP 70 GL 2695  व 1340/- रुपये नकद बरामद किया गया। उक्त मोटरसाइकिल को  अन्तर्गत धारा- 207 MV ACT मे सीज किया गया  । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।  गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-  1. अजय प्रकाश पुत्र राम चन्द्र निवासी मनौरी मेन गेट एयर फोर्स गेट के सामने पूरामुफ्ती थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज हालपता लाल बिहारा बमरौली उम्र करीब 29 वर्ष 2. विनोद कुमार पटेल पुत्र शिवनारायण पटेल  निवासी मनौरी मेन गेट एयरफोर्स गेट के सामने पूरामुफ्ती थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज उम्र करीब 32 वर्ष।.सम्बन्धित  अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 102/2026 धारा- 305(a)/331(4)/317(2) BNS. थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 1. 02 ग्राइंडर, 01 ड्रिल मशीन, 02 ब्लेड छोटा,02 कटर,01 प्लास तथा कटे-जले हुए तार का कॉपर 2. 01 मोटर साईकिल रजि0नं0 UP 70 GL 2695  3. 1340/- रुपये नकद गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 आदित्य भाटी, थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 जनमेजय कुमार, चौकी प्रभारी चमनगंज, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज।  4. उ0नि0 अखिल ओझा, थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. उ0नि0 सुनील कुमार, थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. हे0का0 अभिषेक सिंह, थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज।7. का0 संदीप पासवान, थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज। 8. का0 विकास गुप्ता, थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS