Friday, April 10, 2026

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने परेड की सलामी ली, दिए अनुशासन व स्वच्छता के निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को दौड़, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्वार्टर गार्ड पर गार्ड की सलामी ली गई तथा गार्ड व गार्ड रूम का निरीक्षण कर साफ-सफाई व अनुशासन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। बाद परेड पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस लाइन स्थित मेस में भोजन की गुणवत्ता, आरटीसी बैरक, प्रशिक्षण कक्ष, विभिन्न शाखाएँ, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय एवं पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS