Saturday, April 11, 2026

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने थाना कड़ाधाम में की जनसुनवाई...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : थाना समाधान दिवस के अवसर पर राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कड़ाधाम पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं राजस्व से संबंधित प्रकरणों सहित विभिन्न मामलों में फरियादियों से संवाद स्थापित कर कई शिकायतों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS