रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : उप जिलाधिकारी, सिराथू योगेश कुमार गौड़ एवं क्षेत्राधिकारी ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम अठसरई में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। उप जिलाधिकारी की उपस्थिति में कुल 05 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इनमें गाटा संख्या 687 भूमिधरी भूमि पर कब्जे के विवाद का समाधान किया गया। इसी प्रकार गाटा संख्या 959 भूमिधरी भूमि पर कब्जे के विवाद का समाधान किया गया।शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण से सभी शिकायतकर्ता संतुष्ट हैं। कैम्प में आमजन को भूमि विवाद से बचने एवं कोर्ट से भूमि विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दिया गया। उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
No comments:
Post a Comment