Tuesday, April 21, 2026

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने समस्त शाखाओं के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न शाखाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने, मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक शाखा अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण पारदर्शिता, सजगता एवं उत्तरदायित्व के साथ करे। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक के दौरान कार्यालयी कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के लिए निर्देशित किया किया।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS