रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा थाना सैनी में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान थाना सैनी के समस्त विवेचकों की लंबित विवेचनाओं, प्रचलित अभियोगों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा जनसुनवाई के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, प्रभावी गश्त व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिराथू मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment