Thursday, April 16, 2026

मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने की व्यापार बन्धु समिति की बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने उदयन सभागार में आयोजित जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में ओसा मण्डी परिसर के अन्दर तौल के लिए धर्मकांटा लगवाये जाने की मांग पर बताया गया कि धर्मकांटा लगाए जाने के लिए स्वीकृति प्राप्त होने के उपरान्त प्रयागराज मण्डल को पत्र पेषित कर दिया गया है। बैठक में नगर पंचायत दारा नगर के वार्ड नं0-06 में विद्युतीकरण के कार्य कराए जाने के प्रकरण पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि कार्य पूर्ण हो गया है।   बैठक में नगर पंचायत सराय अकिल के मुक्तिधाम में समर सेबल लगने की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि समरसेबल लगाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बैठक में व्यापारियों ने अवगत कराया कि नवीन मण्डी समिति ओसा में अधिष्ठापित हैण्डपम्प क्रियाशील नहीं है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त वाणिज्यकर को हैण्डपम्प के क्रियाशीलता की स्थिति का सत्यापन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में रमेश अग्रहरि, प्रवेश केसरवानी एवं अरूण केसरवानी सहित आदि व्यापारीगण उपस्थित रहें।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS