रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बिदनपुर आमद करारी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक से नामांकित विद्यार्थियों की संख्या एवं अध्यापकों की संख्या आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि बच्चां की उपस्थिति और बढ़ाई जाए एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने विद्यालय में निपुण तालिका लगा हुआ न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रधानाध्यापक को निपुण तालिक लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चां को मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन प्रदान किया जाय। विद्यालय में अनुशासन बनाए रखा जाय।
No comments:
Post a Comment