Saturday, April 4, 2026

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने थाना पिपरी का औचक निरीक्षण कर, शिकायतकर्ताओं से फोन पर लिया कृत कार्यवाही का फीडबैक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा थाना पिपरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव तथा पुलिस कर्मियों की उपस्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, जहां महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं जागरूकता से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना पर रखे गए विभिन्न अभिलेखों/रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा उनमें दर्ज शिकायतों की समीक्षा की गई। उन्होंने कुछ शिकायतकर्ताओं से स्वयं फोन पर वार्ता कर उनके प्रकरणों में की गई कार्यवाही के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं अन्य शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी पिपरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS