रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद के तहसील चायल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण एवं जिलाधिकारी कौशाम्बी अमित पाल द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। इस दौरान उपस्थित फरियादियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गईं, जिन्हें पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ ध्यानपूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन मामलों में पुलिस विभाग से संबंधित कार्यवाही अपेक्षित है, उनमें तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जिलाधिकारी महोदय ने भी राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी चायल एवं क्षेत्राधिकारी चायल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment