रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
लखनऊ : लखनऊ स्थित 7, कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी से प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों ने शिष्टाचार भेंट कर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के दौरान व्यापारियों ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सड़कों, पुलों व अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश में व्यापार को सुगम बनाने, छोटे व्यापारियों को डिजिटल भुगतान एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने, तथा उद्योग संवर्धन नीति के तहत नए अवसर सृजित करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि "डबल इंजन की सरकार" में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है और व्यापारियों के सहयोग से उत्तर प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनेगा।इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष झलवा प्रयागराज अनुराग केशरवानी जी, वरिष्ठ व्यापारी अंकुर केशरवानी जी, श्री कमल कुमार खत्री जी एवं श्री नरेश कश्यप जी उपस्थित रहे। सभी ने उपमुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त कर प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दोहराया।
No comments:
Post a Comment