रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद के तहसील सिराथू में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण एवं जिलाधिकारी कौशाम्बी श्री अमित पाल द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं समस्याओं को अधिकारियों द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का परीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत एवं न्याय प्राप्त हो सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों में तत्परता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्यवाही की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जिलाधिकारी महोदय ने राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment