रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा थाना चरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण कर महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा महिला एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं जागरूकता संबंधी कार्यों की जानकारी ली गई। संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके पश्चात साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया एवं की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली गई। साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा साइबर जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचना कक्ष का निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं की स्थिति की जानकारी ली गई तथा विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने हेतु संबंधित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचनाओं में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान हवालात की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही थाना परिसर में निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई तथा संबंधित को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का समग्र निरीक्षण करते हुए थाना पुलिस को जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त एवं चेकिंग तथा आमजन के साथ बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
No comments:
Post a Comment