रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ के सोमवार को लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित उचित दर विक्रेताओं के लाभांश वृद्धि एवं उचित दर विक्रेताओं के ई-पॉश आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली के शुभारम्भ कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केशरवानी, विधायक शहर पश्चिमी सिद्वार्थ नाथ सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से उचित दर विक्रेताओं के अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा से सम्बन्धित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को देखा गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘ जी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की ई-पॉश आधारित पारदर्शी व्यवस्था की सराहना करते हुए उचित दर विक्रेताओं के लाभांश वृद्वि के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्री जी ने कहा कि इसके साथ-साथ उचित दर विक्रेताओं को दैनिक उपयोग के 39 मानक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति मिलने से उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि उचित दर दुकानों को कॉमन सर्विस सेन्टर के रूप में विकसित करने तथा बिजली का बिल जमा कराये जाने की सुविधा क्रियाशील करने की घोषणा की गयी है। मंत्री ने कहा कि लोगो को राशन मिलने में आप लोगो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जनपद प्रयागराज में लाभांश वृद्वि के फलस्वरूप 2157 उचित दर विक्रेताओं हेतु वार्षिक लगभग 09 करोड़ 59 लाख की बजटीय व्यवस्था है। इस अवसर पर 06 उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण के दृष्टिगत प्रतीकात्मक चेक का वितरण मंत्री एवं महापौर द्वारा किया गया। जिला पंचायत सभागार में शहर पश्चिमी, शहर उत्तरी एवं शहर दक्षिणी के उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केशरवानी, विधायक शहर पश्चिमी श्री सिद्वार्थ नाथ सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी को इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रू0 90 से बढ़ाकर रू0 125 प्रति कुंतल किये जाने की घोषणा की गयी, इस हेतु राज्य सरकार द्वारा लगभग 336 करोड़ रूपये वार्षिक अतिरिक्त बजटीय व्यवस्था की गयी है। सिंगल स्टेज डोर स्टेज डिलीवरी के अन्तर्गत ई-पाशॅ आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ भी किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा उचित दर दुकानों को लाभप्रद एवं जन-पोषण केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने हेतु खाद्यान्न वितरण के साथ-साथ दैनिक उपयोग के 39 मानक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति के साथ-साथ उचित दर दुकानों को कॉमन सर्विस सेन्टर के रूप में विकसित करने तथा बिजली का बिल जमा कराये जाने की सुविधा क्रियाशील करने की घोषणा की गयी है। आम जनमानस की सुविधा के लिए राशन कार्ड विभाजन, यूनिट निरस्तीकरण, यूनिट स्थानान्तरण, राशनकार्ड स्थानान्तरण व समर्पण आदि विभिन्न नवीन ऑनलाइन सुविधाओं का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत ई-पाशॅ के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी वितरण के लिए उचित दर विक्रेताओं की सराहना की गयी। कार्यक्रम का आयोजन जनपद के फूलपुर, सोरांव, फाफामऊ, हण्डिया, प्रतापपुर, बारा, करछना, कोरावं एवं मेजा तहसील परिसर में भी किया गया। तहसील परिसर के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक एवं सम्बंधित क्षेत्र के उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे तथा लोक भवन में मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा। तहसील फूलपुर में श्री प्रवीण पटेल सांसद फूलपुर, दीपक पटेल विधायक फूलपुर, तहसील सोरावं में श्री गुरू प्रसाद मौर्य विधायक फाफामऊ, श्री सुरेन्द्र चौधरी, मा0 सदस्य विधान परिषद, तहसील हण्डिया में डॉ0 वी0के0 सिंह, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत प्रयागराज, तहसील करछना में श्री पीयूष रंजन निषाद विधायक करछना, तहसील बारा में श्री वाचस्पति विधायक, तहसील कोरांव में श्री ओम प्रकाश केशरी, अध्यक्ष नगर पंचायत कोरावं, तहसील मेजा में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि श्री गंगा प्रसाद मिश्र उपस्थित रहे।जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में श्री विजय शर्मा अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), प्रयागराज, श्री अकिंत कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी, सदर, श्री सुनील सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रयागराज, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गण, शहर पश्चिमी, शहर उत्तरी एवं शहर दक्षिणी विधान सभा में कार्यरत उचित दर विक्रेता उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment