Wednesday, August 19, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकास विद्यालय, आश्रम पद्धति, ईश्वर शरण आश्रम, सलोरी का किया औचक निरीक्षण...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के साथ विकास विद्यालय, आश्रम पद्धति, ईश्वर शरण आश्रम, सलोरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीने के साफ पानी के लिए लगाए गए आर॰ओ॰, पानी की सप्लाई के लिए लगाई गई नई टंकियों, छात्रावास के कमरों के निरीक्षण सहित पढ़ाई की गुणवत्ता को जानने हेतु छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रो से परिचय प्राप्त करते हुए भविष्य में क्या बनना चाहते है, के लक्ष्य के बारे में भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य सहित विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा उनके अभिरूचि के अनुसार खेल-कूद की गतिविधियों को भी नियमित रूप से कराये जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वहां पर नवाचार कार्यक्रमों के द्वारा बच्चों को नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारियां दी जाये, जिससे कि वे आगे बढ़ सके। उन्होंने बच्चों से मेहनत व परिश्रम से पढ़ाई करने तथा अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने तथा अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को जनपद में संचालित सभी आश्रम पद्धति विद्यालयों में समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाने हेतु निर्देशित किया तथा खेल-कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाये जाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने वहां पर खेलकूद प्रतियोगिता के साथ चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता एवं छात्र/छात्राओं के बीच नवाचार से सम्बंधित विषयों पर कार्यक्रम आयोजित कराये जाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं मीनू के अनुसार भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देषित किया। उन्होंने सभी संचालित कक्षाओं के निरीक्षण के साथ छात्रों से प्रष्न-उत्तर किया, छात्रों से भविश्य में उनके लक्ष्यों के बारे में पूछा। उन्होंने शौचालय सहित परिसर में साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट श्री विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री राम शंकर पटेल, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS