रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ विद्युत विभाग पहुंचकर सिराथू ब्लॉक के कई गांवों के कम क्षमता के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की अधिशाषी अभियंता (विद्युत) से मांग की। साथ ही सिराथू ब्लॉक के ग्राम नारा में नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना को लेकर भी मांग उठाई। वार्ता के क्रम में अजय सोनी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत राजकुमार कुशवाहा को बताया कि सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द, जुवरा, खेरवा, मानपुर गौरा, कटरा मोगरी, हिसामबाद जगन्नाथपुर, अफजलपुरवारी, उदहिन बुजुर्ग चौराहा आदि स्थलों पर स्थापित कम क्षमता के ट्रांसफॉर्मरों स्थापित हैं जिसके चलते उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत होती है। इसलिए इन स्थलों पर स्थापित ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाए, साथ ही ग्राम नारा में नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाए ताकि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र के दर्जन भर गांवो के उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। अधिशाषी अभियंता राजकुमार कुशवाहा ने सभी मांगों पर समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस अवसर विभागीय कर्मी नागेंद्र सिंह को मांगपत्र सौपा गया। इस अवसर पर चंद्र मोहन मौर्य, राजवंत सिंह, विपिन पांडेय, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment