रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : प्रकृति चारों ओर हरियाली की चादर ओढ़े हुए है। शिव और पार्वती के मिलन का महीना है। एकता, शक्ति, उत्सव और स्वास्थ्य से ही सावन की हरियाली और नारी शक्ति का संगम हैं यह बातें मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने झलवा में आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं/बहनों/दीदियों को संबोधित करते हुए कहीं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि डॉ कृतिका अग्रवाल ने कहा जैसे सावन में झूले पर सब बहनें मिलकर गीत गाती हैं, वैसे ही समाज को भी एक साथ आगे बढ़ना है। माँ पार्वती ने कठिन तपस्या करके भगवान शिव को पाया। ये तप, धैर्य और समर्पण हर नारी के अंदर होता है। आप घर संभालती हैं, बच्चों का भविष्य बनाती हैं, समाज को संस्कार देती हैं। आप ही असली हरियाली हैं।स्वस्थ रहेंगे, संगठित रहेंगे और अपने भारतीय संस्कृति व परंपरा के संस्कारों को आगे बढ़ाएंगे।स्वागताध्यक्ष व काशी प्रांत भाजपा, चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉ. सुशील सिन्हा ने अतिथियों एवं बहनों का स्वागत करते हुए कहा सावन में हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन आते हैं। ये सिर्फ त्योहार नहीं हैं। हरे वस्त्र, मेहंदी, झूले, भजन ये सब हमें प्रकृति से जोड़ते हैं और मानसिक शांति देते हैं। आप सब विधानसभा शहर पश्चिमी की ताकत और आधार है। ज्योत्सना संस्था के सचिव अविचल द्विवेदी ने कहा अपनी लोक गीत, फाग, कजरी, झूले के गीतों से इस महोत्सव को जीवंत किया हैं। बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोहा मनवाया है। बहनों, जिस घर में नारी खुश होती है उस घर में शिव का वास होता है। जिस समाज में नारी आगे बढ़ती है वो समाज भी शिव की तरह कल्याणकारी बनता है।कार्यक्रम के संयोजक एवं महानगर कोषाध्यक्ष रामलोचन साहू ने कहा बहनों आप सबके सहयोग से ये सावन महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान का महापर्व हैं। इससे पहले मेहंदी लगाने की प्रतियोगिता हुई,जिसमें अंजलि ने पहला स्थान, शिखा ने दूसरा स्थान तथा राखी ने प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डांस में तान्या, शिव तांडव नृत्य में वैष्णव, रिद्धि,सिद्धि, सुनीता केसरवानी, शांति सिंह तथा उमा तिवारी का नृत्य बेहद ही शानदार रहा और वृद्ध महिला कमलावती ने अपने सुरीली आवाज से गाना गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं बहनों को शाल ओढ़ाकर, मेमेंटो भेंट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस मौके पर पीपलगांव पार्षद दीपिका जैसल, चौफटका पार्षद रोमा भारतीया, झलवा पार्षद प्रीति गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी,आभा सिंह,युवा मोर्चा मंत्री पवन राष्ट्रवादी, अखिलेश श्रीवास्तव पूनम कुशवाहा,रेखा मौर्या, सतीश कुशवाहा,संजय द्विवेदी, डॉ कमल श्रीवास्तव, मीणा चौधरी, पूजा गुप्ता, तनु भारतीया, मंजू द्विवेदी, सबिता साहू, प्रियंका प्रजापति, रेनू प्रजापति, रूपला पटेल, प्रिया पटेल, निर्जला पटेल, अंजली कुशवाहा, आरती सिंह, सुनीता केसरवानी, स्वाती यादव, सोनम सरोज, उर्मिला साहू, विमला सिंह, प्रिया सिंह, शीला चौहान, मंजू मौर्या, सुषमा शाक्या आदि सभी बहनों को सम्मानित डॉ. सुशील सिन्हा और राम लोचन साहू ने किया। सावन महोत्सव का संचालन डॉ.आभा मधुर श्रीवास्तव ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
No comments:
Post a Comment