रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा अवैध पटाखा निर्माण/भंडारण करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद। कार्यवाही का विवरण- सार्वजनिक सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में अवैध पटाखा निर्माण/भंडारण/विक्रय की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा कस्बो/बाजारों एवं अन्य सम्भावित स्थानों पर चेकिंग/तलाशी की कार्यवाही व्यापक स्तर पर की जा रही है। 1. उपरोक्त क्रम में कल दिनांक 04.09.2026 को थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर रसूलपुर टप्पा मोड के पास रहमान मार्केट में दबिस देकर अभियुक्त मो० सलमान पुत्र मो० फारुख निवासी बुद्धपुरी थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 62 अदद प्लास्टिक की छोटी-बडी बोरी में तैयार पटाखे 18 कार्टून में आतिशबाजी व 08 किलो बारूद बरामद किया गया। आज दिनांक 05.09.2026 को थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की 2. सूचना के आधार पर ग्राम खरका मन्नत मैरिज हाल के पास एक मकान में दबिस देकर अभियुक्त मो० तालिब पुत्र मो० केशर निवासी बुद्धपुरी थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 26 प्लास्टिक की बोरियों में अवैध पटाखा व 11 किलोग्राम बारूद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता - 1. मो0 सलमान पुत्र मो० फारुख निवासी बुद्धपुरी थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी। 2. मो0 तालिब पुत्र मो० केशर निवासी बुद्धपुरी थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी। पंजीकृत अभियोग - 1. मु0अ0सं0 283/2026 धारा 288 बीएनएस, धारा 5/9B (1) (b) विस्फोटक अधिनियम व धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी। 2. मु0अ0सं0 284/2026 धारा 288 बीएनएस, धारा 5/9B (1) (b) विस्फोटक अधिनियम व धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी। बरामदगी विवरण - 1. 62 प्लास्टिक की छोटी-बडी बोरी तैयार अवैध पटाखा व18 कार्टून में आतिशबाजी व 08 किलो बारूद। 2. 26 प्लास्टिक की बोरियों में तैयार अवैध पटाखा व 11 किलोग्राम बारूद गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम- थाना सराय अकिल पुलिस टीम।
No comments:
Post a Comment